दूदू. दूदू को भले ही जिला मुख्यालय बनने की सौगात मिल गई हो, मगर दूदू के व्यस्ततम मार्ग नरैना रोड पर स्थित राजकीय उप जिला अस्पताल के सामने के हालात भी बद से बदतर नजर आते हैं। जिला मुख्यालय के इस उप जिला अस्पताल के सामने दुपहिया के साथ ही चौपहिया वाहनों का इस तरह से बेतरतीब जमावड़ा रहता है कि अस्पताल में आने-जाने वाले मरीजों व उनके साथ परिजनों को भी भारी मशक्कत कर अपने इलाज के लिए अस्पताल में जाना पडता है। लेकिन अस्पताल के सामने पार्किंग की व्यवस्था के लिए समुचित जगह नहीं होने से अस्पताल प्रशासन भी इस समस्या का इलाज नहीं कर पा रहा है। इतना ही नहीं क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल तक पहुंचाने में एम्बुलेंस को भी भारी परेशानी हो रही है।