29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चूरू जिले के राजगढ़ थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल की हादसे में मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

हैड कांस्टेबल की मौत, तीन कांस्टेबल घायल-चूरू से जयपुर आ रहे थे, कार में थे सवार, सीकर रोड पर टोडी मोड़ पर देर रात हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बगरू

•

image

Dinesh prashad Sharma

•

Updated: 7 Oct 2020, 6:54 PM IST

चूरू जिले के राजगढ़ थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल की हादसे में मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल

चूरू जिले के राजगढ़ थाने में कार्यरत हेड कांस्टेबल की हादसे में मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल


दौलतपुरा. हरमाड़ा थाना इलाके में सीकर रोड स्थित टोड़ी मोड़ बस स्टैण्ड पर मंगलवार देर रात ट्रेलर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार सवार एक हैड कांस्टेबल की मौके पर मौत हो गई तथा तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद आस-पास के होटल संचालकों ने इसकी सूचना हरमाड़ा थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया।
हरमाड़ा थाना प्रभारी रमेश सैनी ने बताया कि चूरू जिले के राजगढ़ थाने की एक टीम सामूहिक बलात्कार के एक मामले में एक अपराधी को पकडऩे के लिए जयपुर आ रही थी। इस दौरान टोड़ी मोड़ कट पर जयपुर की तरफ जा रहे ट्रेलर ने पुलिसकर्मियों की कार को जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार में सवार हैड कांस्टेबल शीशराम की मौत हो गई तथा कांस्टेबल कुलदीप, संदीप व लीलाधर घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेंस से हरमाड़ा घाटी स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। बुधवार को शीशराम के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तीनों घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के बाद बुधवार को छूट्टी दे दी गई।

आधे घंटे निकला शीशराम का शव

टे्रलर-कार में टक्कर होने के दौरान तेज आवाज होने से आस-पास के लोगों में हड़कम्प मच गया। लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना पर हरमाड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी जसवंत सैनी व अन्य लोगों ने बताया कि मृतक शीशराम आगे की सीट पर चालक के बराबर बैठा था। हादसे के दौरान उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। उसका शव कार में फंस गया था, जिसे पुलिस ने मशक्कत करके बाहर निकाला। इसी बीच चालक सहित पीछे बैठे दोनों कांस्टेबल आसानी से बाहर आ गए थे। इधर, मौके पर राजगढ़ थानाधिकारी भी पहुंच गए थे।

तीन घंटे पहले हुए हादसे में हुआ था एक अन्य पुलिसकर्मी घायल

टोडी मोड़ पर जिस पर टे्रलर व कार की टक्कर हुई। इससे ठीक करीब तीन घंटे पहले मंगलवार रात आठ बजेे सब्जियों से भरी पिकअप गाड़ी की टक्कर से कार सवार पुलिसकर्मी हरमाड़ा निवासी राजेन्द्र कुमावत घायल हो गया था। वह ड्यूटी करके अपने घर जा रहा था, जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उसी स्थान पर तीन घंटे बाद टे्रलर व कार में टक्कर हुई और हेडकांस्टेबल शीशराम की जान चली गई।

टे्रलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज
घायल पुलिसकर्मी कुलदीप ने टे्रलर चालक के खिलाफ तेज गति व लापरवाही से वाहन चलकर कार को टक्कर मारने का मामला दर्ज करवाया था। हादसे के बाद चालक टे्रलर को लेकर भाग गया। पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई, लेकिन पकड़ में नहीं आया।