4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपोत्सव : तीन सौ क्विंटल से अधिक फूलों की हुई बिक्री

Dipawali News :- दीपावली के मद्देनजर चौमूं में शनिवार को लाखों रुपए के गेंदा, गुलाब, कमल समेत विभिन्न किस्मों के करीब तीन सौ क्विंटल फूलों की बिक्री हुई। एक अनुमान के मुताबिक रूप चतुर्दशी पर एक ही दिन में तीन सौ क्विंटल से अधिक फूल बिके हैं। वहीं फूल विक्रेताओं ने रविवार को भी दीपावली पर भी फूलमालाएं बेचने की तैयारी पूरी कर ली है। जयपुर (Jaipur), सीकर (Sikar) समेत अन्य जिलों में भी होती है फूलों की सप्लाई।

2 min read
Google source verification

बगरू

image

Narottam Sharma

Oct 26, 2019

दीपोत्सव : तीन सौ क्विंटल से अधिक फूलों की हुई बिक्री

चौमूं में फूलों से सजी दुकानें।

चौमूं. दीपावली के मद्देनजर शहर में शनिवार को लाखों रुपए के गेंदा, गुलाब, कमल समेत विभिन्न किस्मों के फूलों की बिक्री हुई। एक अनुमान के मुताबिक चौमूं (Chomu) में रूप चतुर्दशी पर एक ही दिन में तीन सौ क्विंटल से अधिक फूलों की बिक्री हुई है। वहीं फूल विक्रेताओं ने रविवार को दीपावली पर भी फूलमालाएं बेचने की तैयारी पूरी कर ली है। खास बात ये है कि जयपुर, सीकर समेत अन्य जिलों से भी चौमूं में फूलों की खरीद के लिए फूल विक्रेता पहुंचे। नगरपालिका के निकट दर्जनभर फूलविक्रेता हैं। इसके अलावा शहर में अन्य स्थानों पर भी फूलविक्रेता फूलों का व्यवसाय करते हैं। जिस प्रकार धनतेरस पर बर्तन व आभूषणों, वाहनों समेत अन्य सामानों की बिक्री खूब होती है, उसी तरह दीपावली पर फूलों की बिक्री भी खूब होती है। फूलविक्रेता कैलाश सैनी व मनोज कुमार सैनी ने बताया कि दीपावली (Dipawali News) के मद्देनजर शनिवार को थोक भाव में फूल विक्रेताओं ने करीब 80 क्विण्टल फूल हजारा (गेंदा) खरीदा।

सादा गुलाब बिका तीन सौ रुपए किलो तक
फूल विक्रेता अर्जुन सैनी एवं राजू सैनी ने बताया कि सादा गुलाब के फूल दो सौ से तीन सौ रुपए प्रति किलोग्राम तक हैं। यहां विक्रेताओं ने शनिवार को करीब 50 विक्ण्टल से अधिक गुलाब खरीदे। इसके अलावा जयपुर की चांदी की टकसाल से गुलदाउदी, कोलकाता का टाटा रोज और कमल का फूल भी बड़ी मात्रा में बिक्री के लिए लाया गया है। अभी सर्दी कम होने से लाल हजारे का फूल इस बार कम आया है।

अनेक स्थानों पर होती है सप्लाई
फूल विक्रेताओं की मानें तो चौमूं मंडी से खाटूश्यामजी, सालासर, श्रीमाधोपुर, रींगस, सामोद वीर हनुमानजी मंदिर, झुंझुनूं समेत विभिन्न स्थानों पर फूलों की सप्लाई होती हैं।

आज फूलों से सजावट
शहर में दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए, मंदिरों में फूल बंगला झांकी सजाने, परिसर की सजावट, घरों, दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट समेत अन्य प्रतिष्ठानों को सजाने एवं नए वाहनों को सजाने के लिए विभिन्न किस्मों के फूलों को काम में लिया जाएगा। इसके अलावा अशोक के पत्तों की माला भी दरवाजों पर बांदरवाल के तौर पर लगाई जाएगी।