राजस्थान में भाजपा सरकार ने दूदू को एक और झटका दिया है। दूदू जिला खत्म करने के बाद अब दूदू नगर परिषद पर भी कैंची चला दी है। दूदू नगर परिषद को अब एक बार फिर स्वायत्त शासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर चतुर्थ श्रेणी नगर पालिका बनाने के आदेश जारी किए हैं। स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान सरकार के निदेशक एवं विशिष्ट सचिव इन्द्रजीत सिंह ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर नगर परिषद दूदू को नगर पालिका चतुर्थ श्रेणी घोषित करते हुए इसकी वर्तमान सीमा क्षेत्र में ग्राम पंचायत गैंजी का राजस्व ग्राम भोजपुर का संपूर्ण क्षेत्र, ग्राम पंचायत नानण का राजस्व ग्राम उदयपुरिया व बिंजोलाव का संपूर्ण सीमा क्षेत्र शामिल किया है।