19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन महाशुभ संयोग में बंधेगी राखी तो बढ़ेगा भाई-बहन का प्यार

सोमवार को भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन मनेगा। इस बार 29 वर्ष बाद ऐसे महाशुभ संयोग बन रहा है जिसमें भाई को बंधने वाला रक्षा सूत्र भाई-बहन के प्यार को और मजबूत बना देगा।

2 min read
Google source verification

बगरू

image

Ashish Sikarwar

Aug 02, 2020

इन महाशुभ संयोग में बंधेगी राखी तो बढ़ेगा भाई-बहन का प्यार

सोमवार को भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन मनेगा। इस बार 29 वर्ष बाद ऐसे महाशुभ संयोग बन रहा है जिसमें भाई को बंधने वाला रक्षा सूत्र भाई-बहन के प्यार को और मजबूत बना देगा।

जयपुर/चौमूं. सोमवार को भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षाबंधन मनेगा। इस बार 29 वर्ष बाद ऐसे महाशुभ संयोग बन रहा है जिसमें भाई को बंधने वाला रक्षा सूत्र भाई-बहन के प्यार को और मजबूत बना देगा।
ज्योतिषाचार्य पं. योगेश शर्मा ने बताया कि इस बार २९ साल बाद विशेष महाशुभ संयोग बन रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग है। इसमें सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। प्रीति योग भी रहेगा। इसके अलावा आयुष्मान दीर्घायु योग भी है। इस योग में भाई की कलाई पर बंधने वाला रक्षा सूत्र भाई और बहन को दीर्घायु करने वाला होगा। रक्षाबंधन के दिन चंद्रमा मकर राशि का रहेगा और श्रवण नक्षत्र भी रहेगा। मकर राशि का स्वामी शनि और सूर्य आपस में समसप्तक योग बना रहे हैं। शनि और सूर्य दोनों आयु बढ़ाते हैं। इसी दिन सावन का समापन व आखिरी सोमवार है। पूर्णिमा तिथि रात के 9.29 तक रहेगी। इस कारण पर्व पूरे दिन मनाया जाएगा। हालांकि शास्त्रानुसार भद्रा टाली जाती है, जो इस दिन प्रात: 9.29 बजे तक ही रहेगी। चौघडिय़ों के हिसाब से राखी बांधने का समय दिन में 9.29 से 10.54 बजे तक शुभ है। दोपहर बाद 2.12 से शाम 7.10 बजे तक और अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.०6 से 12.59 तक भी राखी बांध सकते हैं।

इधर बाजार में रही चहल-पहल
कोरोना के बीच बाजारों में रक्षाबंधन पर्व को लेकर रविवार को अच्छी चहल-पहल दिखी। शहर में कुछ दिन से कोरोना के मरीज सामने नहीं आने से लोगों में भय कम रहा। राखी की दुकान से लेकर मिठाई व कपड़े के दुकानों पर लोगों की दिनभर भीड़ रही। इस बार बाजार से चाइनीज राखियां भी गायब रहीं। कुछ दिन पहले चीन की ओर से भारत की सीमा पर हमला करने से लोगों ने चीनी सामानों का बहिष्कार कर दिया था। इससे चाइनीज राखियां नजर नहीं आईं। हालांकि व्यापारियों ने बताया कि कोरोना की वजह से काम नहीं होने से पिछले साल की तुलना में राखियां महंगी हैं।

इनको कर रहे अधिक पसंद
रुद्राक्ष, जरी, बूटी, स्टोन, पेयर शेट आदि राखियां लोगों की पसंद बनी हुई हैं। दुकानदार ने बताया कि रुद्राक्ष राखी 20 से 50, जरी 40 से 100, बूटी 40 से 70, स्टोन 10 से 100 और पेयर शेट 150 से 350 रुपए की राखी है। इनके अलावा कोई सादे धागे वाली राखी भी पसंद कर रहा है तो कोई कुंदन, नग, ओम लिखी और रेशमी धागे से तैयार राखियां पसंद कर रहे हैं।