
ट्रैक्टर से टकराई तेज रफ्तार कार, चार युवकों की मौत
नरैना (जयपुर). थाना क्षेत्र स्थित निर्माणाधीन नरैना-रूपनगढ़ हाइवे पर रविवार रात को एक कार और टै्रक्टर में भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे में कार सवार चार युवकों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाप्रभारी नारायण सिंह ने बताया रविवार रात करीब 12.30 बजे नरैना-रूपनगढ़ मार्ग नीमली टाकें से पहले ही रूपनगढ़ से नरैना की ओर से तेज गति आ रही कार ने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पुरानी बस्ती, जयपुर निवासी विकास (24) पुत्र चन्द्रशेखर गुर्जर, सोमेश (23) पुत्र प्रेमकुमार धाभाई, झोटवाड़ा जयपुर निवासी रितेश (22) पुत्र गोपाल शर्मा व रींगस, सीकर निवासी महेन्द्र सिंह (24) पुत्र पूरण सिंह की मौत हो गई। वहीं निवारू रोड झोटवाड़ा निवासी अकिंत (26) पुत्र सत्य नारायण अग्रवाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा इस हादसे में एक उच्च नस्ल के श्वान की भी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एम्बुलेंस की सहायता से घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसको जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रैफर कर दिया। इधर, पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को नरैना चन्द्रशेखर आजाद राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया।
श्वान लेने गए थे लाडनूं
पुलिस ने ने बताया कि कार सवार सभी युवक महेन्द्र सिंह के साथ उच्च नस्ल का श्वान लेने लाडनूं गए थे। श्वान खरीदकर वापस जयपुर आते समय यह हादसा हो गया। मंगलवार सुबह 8 बजे घटना की जानकारी मिलने पर घायल व मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां पुलिस ने चारों युवकों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
काश ट्रॉली के होते रिफलेक्टर
पुलिस ने बताया कि जिस ट्रैक्टर ट्रॉली से कार जाकर टकराई उसके रिफलेक्टर नहीं लगे थे। इसके चलते कार चालक को दूर से ट्रॉली नहीं दिखी और सामने आने के बाद तेज रफ्तार कार ट्रॉली में जा घुसी। वहीं हादसे बाद ट्रैक्टर चालक घायलों को संभालने के बजाय मौके से भाग निकला।
Published on:
07 Aug 2018 11:16 pm
बड़ी खबरें
View Allबगरू
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
