7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

दूदू की 10 लाभार्थी महिलाओं के हाथों में आया स्मार्टफोन

- प्रदेश में 400 से अधिक मोबाइल वितरण कैम्पों का उद्घाटन

Google source verification

दूदू. प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश में 400 से अधिक मोबाइल वितरण कैम्पों का उद्घाटन करते हुए गुरुवार को बिरला ऑडिटोरियम जयपुर से वर्चुअल इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना का शुभारंभ किया। वहीं मुख्यमंत्री ने लाभार्थी महिलाओं से वीसी के जरिए सीधा संवाद भी किया। इस योजना का मुख्यमंत्री लाभार्थी संवाद एवं इंदिरा गांधी स्मार्टफोन वितरण का दूदू जिला स्तरीय कार्यक्रम दूदू शहर के एक निजी रिसोर्ट में जिला कलक्टर अर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान जिला कलक्टर अर्तिका शुक्ला ने प्रथम चरण के पहले दिन दूदू क्षेत्र की 10 बच्चियों/महिलाओं के हाथों में स्मार्टफोन सौंपे। वहीं लाभार्थी संवाद में मुख्यमंत्री गहलोत ने वीसी से दूदू की लाभार्थी कोमल दाधीच से सीधा संवाद किया।