12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बगरू

वाहन चोरी का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा, जयपुर समेत कई जिलों में 32 मुकदमे दर्ज

आरोपी से कई बड़ी वारदातें खुलने की संभावना चौमूं. शहर की थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के फरार मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जयपुर जिले सहित कई जिलों के पुलिस थानों में 32 मुकदमे दर्ज है। चौमूं पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को पहले गिरफ्तार […]

Google source verification

बगरू

image

Kailash Barala

Apr 18, 2025

आरोपी से कई बड़ी वारदातें खुलने की संभावना

चौमूं.

शहर की थाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के फरार मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जयपुर जिले सहित कई जिलों के पुलिस थानों में 32 मुकदमे दर्ज है। चौमूं पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है और इनसे चोरी किए दो वाहन भी बरामद कर लिए थे। अब गिरोह के फरार सरगना को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में कई वारदाते खुलने की संभावना जताई है।

थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि जयपुर पश्चिम में बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और वारदातों को खोलने को लेकर पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार के निर्देशानुसार एसीपी अशोक चौहान के सुपरविजन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरी के मुख्य सरगना को पकड़ा। थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना के बाद पुलिस टीम ने चोरी के हॉट स्पॉट को चिह्नित कर बारीकी से निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों की जांच कर हुलिए के आधार पर संदिग्धों की पहचान की। जांच में सामने आया था कि मुख्य अभियुक्त सुनील सैनी जो सुल्ताना झुंझुनूं का रहने वाला है और उसने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ वारदात को अंजाम दिया। पिछले दिनों टीम ने दो सदस्य मुकेश जाट व अजय शेखावत उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर लिया था। इनके पास से चोरी किए दो वाहन भी बरादम कर लिए थे, लेकिन मुख्य सरगना सुनील पकड़ में दूर था। टीम ने तकनीकी सहायता से आरोपी को अब गिरफ्तार किया है।(कासं.)

यहां 32 मुकदमे दर्ज

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ जयपुर सहित झुंझुनूं, चुरू, खेतड़ी, सीकर समेत विभिन्न जिलों में तकरीबन 32 मुकदमें दर्ज है। यहां चौम के अलावा हरमाड़ा में भी गिरोह के सरगना के खिलाफ मामले दर्ज है।