
नानपारा कोतवाली फाइल फोटो
बहराइच जिले के नानपारा कोतवाली क्षेत्र में 45 साल पुराने मामले में कोर्ट के आदेश पर तत्कालीन रजिस्टर कानूनगो लेखपाल और वर्तमान लेखपाल समेत 6 के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने से विभाग में हड़कंप पहुंच गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
बहराइच जिले के नानपारा तहसील के गांव परगहवा के रहने वाले कुंवारे की जमीन को गांव के कुछ लोगों ने कूट रचित दस्तावेज के जरिए बैनामा करवा लिया। साल 1979 में हुए बैनामा में गांव के लोगों का तत्कालीन रजिस्टर कानून को लेखपाल ने भी इस जालसाजी में सहयोग किया। इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। पीड़ित ने इस मामले में कोर्ट का सहारा लिया। करीब 45 वर्ष तक कानूनी दांवपेंच मामला चलता रहा। कोर्ट ने इस मामले में केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक बोले- रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही
नानपारा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तत्कालीन रजिस्ट्रार कानूनगो, लेखपाल, वर्तमान लेखपाल राकेश कुमार, रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम परगहवा गांव निवासी बादशाह हुसैन पुत्र मोहम्मा अली, अली हुसैन पुत्र मोहम्मद अली और गांव निवासी इस्माइल पुत्र मोहम्मद अली के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
24 Mar 2024 07:45 pm
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
