18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहराइच में 20 लोगों से भरी नाव सरयू नदी में पलटी, तत्काल चलाया गया रेस्क्यू अभियान

-17 बचाए गए- एक की मौत

2 min read
Google source verification
bahraich

बहराइच में 20 लोगों से भरी नाव सरयू नदी में पलटी, तत्काल चलाया गया रेस्क्यू अभियान

बहराइच. जिले के मिहींपुरवा तहसील के लौकाही गांव में रविवार सुबह सरयू नदी में नाव पलट जाने से हड़कंप मच गया। नाव में करीब 20 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि नाव में बैठे लगभग 20 किसान धान रोपने जा रहे थे। तभी नाव बीच धारा में पहुंचते ही पलट गई। मुहाने पर खड़े अन्य ग्रामीण बचाने के लिए नदी में कूद गए। इनमें 17 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, हादसे में एक महिला की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही आननफानन में मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। गोताखोरों की मदद से लापता दो लोगों की तलाश की जा रही है। डीएम व एसपी भी मौके पर मौजूद हैं।

जानकारी के मुताबिक, लौकाही गांव में किसानों को खेत पर जाने के लिए नदी पार जाना होता है। रविवार सुबह भी करीब 20 लोग नाव में बैठकर नदी पार कर रहे थे। उसी दौरान नाव पलट गई। मौके पर पहुंचे एसडीएम बाबूराम ने बताया कि फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है।

बारिश के चलते महसी तहसील क्षेत्र के घूरदेवी स्थित स्पर पर घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही 50 गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कटान भी तेज हो गई है। 50 बीघा जमीन नदी की धारा में समा गई। कटान को लेकर बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग चिंतित हैं। प्रशासनिक अधिकारी तटवर्ती गांवों में पहुंचकर संभावित बाढ़ से निपटने के लिए लोगों को आगाह कर रहे हैं। घाघरा नदी का जलस्तर 110.180 मीटर रिकॉर्ड किया गया। 12 घंटे में आठ सेमी जलस्तर में वृद्धि हुई है। हांलाकि, खतरे के निशान से नदी अभी एक मीटर 97 सेमी नीचे बह रही है।