27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर बृजभूषण का बड़ा बयान, देवरिया कांड पर खड़ा किया सवाल

बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी के मुखिया दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर बड़ा बयान दिया। देवरिया की घटना पर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया।  

2 min read
Google source verification
img-20231008-wa0001.jpg

बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह इन दिनों लगातार कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन कर रहे हैं। बहराइच जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने बड़ा बयान दिया। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सबसे बड़े झूठ बोलने वाले व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म अन्ना हजारे के आंदोलन से हुआ था।

कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के बहराइच जिले में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने देवरिया कांड पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि एक घटना होने के 2 घंटे बाद दूसरी घटना कैसे हो गई। मैं भी इस पर सवाल खड़ा कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि देवरिया की घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे ज्यादा मैं क्या कहूं। दिल्ली में शराब नीति घोटाले को लेकर राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पूछे गए सवाल पर बृजभूषण सिंह ने कहा कि दिल्ली के हर मामले में अरविंद केजरीवाल की संलिप्तता मिलेगी। आम आदमी पार्टी का जन्म अन्ना आंदोलन से हुआ।

अरविंद केजरीवाल झूठ का सहारा लेकर चर्चा में बने रहते

बृजभूषण सिंह ने एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जब से केजरीवाल सत्ता में आए हैं। तब से लगातार झूठ का सहारा ले रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। दिल्ली के विकास से कोई लेना देना नही हैं। ये हमेशा कोई विवाद से चर्चा में बने रहना चाहते हैं। जिस आबकारी घोटाले के अंतर्गत यह लोग जेल जा रहे हैं। उस घोटाले को इन लोगों ने किया है। वहीं देवरिया की घटना पर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ये बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना हैं। ऐसी घटना दोबारा नही होनी चाहिए। मैं भी एक सवाल उठाना चाहता हूं कि जब सुबह एक घटना घट गई तो कई घण्टो बाद दूसरी घटना कैसे घट गई। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।


बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग