15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM ने इस दिलेर पुलिस अफसर की थपथपाई पीठ, करेंगे सम्मानित

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से वरिष्ठ पुलिस अफसरों के सम्मान के लिए आयोजित (पुलिस वीक) सम्मेलन कार्यक्रम में 8 पुलिस कर्मियों को वीरता का पदक व 22 पुलिस वालों को बहादुरी का प्रशस्ती पत्र भेंट किया गया। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Akansha Singh

Dec 10, 2016

akhilesh yadav

akhilesh yadav

बहराइच। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से वरिष्ठ पुलिस अफसरों के सम्मान के लिए आयोजित (पुलिस वीक) सम्मेलन कार्यक्रम में 8 पुलिस कर्मियों को वीरता का पदक व 22 पुलिस वालों को बहादुरी का प्रशस्ती पत्र भेंट किया गया। जिन जांबाज पुलिस अफसरों व कर्मचारियों की शाबासी के लिए पीठ थपथपाने का काम किया जा रहा है उनमें एक चेहरा छोटक यादव नाम के एक उपनिरीक्षक का भी शामिल हैं। जिनको अपनी ड्यूटी की फर्ज अदायगी के दौरान जान जोखिम में डाल टीम सहित जाबांजी का परिचय देने के लिए मुख्यमंत्री के हाथों बहादुरी के सम्मान का प्रशस्ती पत्र से नवाजे जाने का न्योता प्रदेश सरकर की ओर से आया है, जिससे जिले के पुलिस महकमें में ख़ुशी की लहर छायी हुयी है। इस सम्मान के लिए छोटक यादव सहित उनकी टीम को S.P बहराइच सालिक राम वर्मा सहित सभी अफसरों ने तहे दिल से बधाई दी है।

आपको बता दें की बीते 15 अगस्त 2014 में जब तमाम लोगों की जिंदगी पानी के सैलाब में विलीन हो गयी थी तब वहीं बीच धारा में फंसे जिंदगी की गुहार लगा रहे लोगों को बचाने के लिए छोटक यादव अपने सहयोगी सिपाहियों दिवाकर द्वीवेदी और पतंजलि पाण्डेय के साथ ही वाहन चालक हरेराम यादव समेत कई लोगों की जान बचाकर बहादुरी का परिचय दिया था। उस समय छोटक यादव श्रावस्ती जिले के इकौना थाने के थानाध्यक्ष थे जिनकी बहादुरी के लिए एसपी ने शासन को पत्राचार किया था। इस समय छोटक यादव सीमावर्ती बहराइच जिले के थाना फखरपुर के थाना इंचार्ज का जिम्मा संभाले हुए हैं, जिनका चयन वीरता के दावेदारों की लिस्ट में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित होने के लिए चयन हुआ है।

ये भी पढ़ें

image