30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा कांवरियों का जनसैलाब

सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए जिले की सभी मंदिरों पर शिव के भक्तों का जनसैलाब उमड़ता दिखाई दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ankur Singh

•

Updated: 25 Jul 2016, 5:54 PM IST

bholenath

bholenath

बहराइच।
सावन के पहले सोमवार के पावन अवसर पर बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए जिले
की सभी मंदिरों पर शिव के भक्तों का जनसैलाब उमड़ता दिखाई दिया। इस दौरान
जिला प्रशासन की तरफ से सावन के सोमवार के पावन अवसर पर मंदिरों में बाबा
भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में
रखते हुए कड़े सुरक्षा के इंतजाम किये गए जिले की सड़कों पर सूरज की पहली
किरण के साथ भारी तादात में कावरियों का जत्था भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए
मंदिरों की तरफ बढ़ता दिखाई दिया।


हिमालय की तलहटी में बसे बहराइच जिले में
हर तरफ से जलाभिषेक के लिए गेरुआ वस्त्र धारी कावरियों के सैलाब से
भोलेनाथ के जयकारे की ही गूंज चारों दिशाओं में पूरे वायुमंडल में
गुंजायमान होती दिखाई दी और शिव के भक्तों ने बड़ी शृद्धा के साथ बाबा
भोलेननाथ के दरबार में सावन के पहले सोमवार को बाबा के हजारों भक्तों ने
शिव मंदिरों में नंगे पैर की लंबी यात्रा कर मंदिरों में बढ़ चढ़ कर अपनी
मनोकामना के लिए बाबा भोलेनाथ के द्वार में जलाभिषेक किया। जिले में पहले
सावन के सोमवार पर मंदिरो में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब लोगों में आकर्षण का
केंद्र रहा।