29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dargah Mela: संभल की तरह बहराइच सैयद सालार मसूद गाजी दरगाह मेले पर लगा ग्रहण, जाने पूरा मामला

Dargah Mela: यूपी के संभल जिले में सैयद सालार मसूद गाजी की की याद में लगने वाले मेले पर प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। वही बहराइच जिले में मसूद गाजी की कब्र स्थित है। यहां दरगाह बनी हुई है। प्रशासन ने मेले में लगने वाली दुकानों की नीलामी अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी है। हिंदू संगठन भी इसको लेकर लामबंद हो गए हैं। ऐसे में दरगाह मेल पर ग्रहण लगता नजर आ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Mahendra Tiwari

•

Updated: 25 Mar 2025, 8:57 AM IST

Dargah Mela

सैयद सालार मसूद गाजी की कब्र दरगाह

Dargah Mela: मोहम्मद गजनवी के भांजे सैयद सालार मसूद गाजी की याद में लगने वाला नेजा मेला को संभल प्रशासन ने इस बार अनुमति नहीं दी है। प्रशासन ने सैयद सालार मसूद गाजी को लुटेरा और आक्रांत बताया है। बहराइच जिले में सैयद सालार मसूद गाजी की कब्र है। यहां दरगाह बना हुआ है। प्रशासन ने दरगाह मेले में लगने वाली दुकानों की नीलामी अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दी है। जिससे यह माना जा रहा है, कि इस बार यहां पर भी दरगाह मेल पर रोक लगा सकती है।

Dargah Mela: यूपी के बहराइच जिले में सैयद सालार मसूद गाजी की कब्र है। यहां पर दरगाह बना हुआ है। प्रतिवर्ष जेठ मास में यहां मेला लगता है। इस मेले में हजारों की संख्या में दूर दराज से लोग आते हैं। यह मेला पूरे एक माह चलता है। बताया जाता है कि दरगाह मेले में लगने वाली दुकानों की नीलामी 23 मार्च को होने वाली थी। लेकिन प्रशासन ने इसे अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया है। इधर हिंदू संगठन भी मेला न लगने की मांग कर रहे हैं।

दरगाह मेले में लगने वाली दुकानों का ठेका अचानक हुआ स्थगित

मसूद गाजी पर हो रहे बवाल के चलते इस बार दरगाह मेला पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। माना जा रहा है कि यह मेला इस बार स्थगित हो सकता है। बताते चलें कि बहराइच में सालार मसूद गाजी की दरगाह पर पूरे जेठ मास एक महीने मेला चलता है। इस बार दरगाह मेले में लगने वाली दुकानों का ठेका अचानक अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है।

मेले से होती है करोड़ों की कमाई

दरगाह मेला 2025- 26 की नीलामी अभी तक नहीं हो पाई है। इस ठेके की वार्षिक नीलामी से मसूद गाजी की दरगाह वक्फ को हर साल करोड़ों रुपए का लाभ होता है। चयनित ठेकेदार ठेका नीलामी के जरिए दरगाह मेले में लगने वाली दुकानों से अच्छी खासी रकम की वसूली होती है। मेले के चलते दुकानदारों की कमाई होती है। लेकिन इस बार मेले पर संकट के बदले मंडरा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार मिला स्थगित हो सकता है।

महाराजा सुहेलदेव के शौर्य गाथा की कहानी की सीएम ने की प्रशंसा

बहराइच जिले में अपने एक दिवसीय दौरे पर आए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैयद सालार मसूद गाजी का बिना नाम लिए आक्रांता बात कर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि आक्रांताओं का महिमामंडन देशद्रोह की नींव को पुख्ता करना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युद्ध के दौरान महाराजा सुहेलदेव ने आक्रांता सैयद सालार मसूद गाजी को मार गिराया था। सीएम ने महाराजा सुहेलदेव को बहराइच की पहचान बताया। और उनके शौर्य गाथा की तारीफ किया।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग