26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गड़ा धन पाने की खातिर नर बलि का प्रयास, मासूम ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

तांत्रिक के कहने पर जमीन में गड़ा धन पाने के लालच में बलि चढ़ाने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 27 Sep 2018, 4:29 PM IST

tantra mantra

गड़ा धन पाने की खातिर नर बलि का प्रयास, मासूम ने भागकर बचाई जान, देखें वीडियो

बहराइच. तांत्रिक के कहने पर जमीन में गड़ा धन पाने के लालच में एक 14 वर्षीय (राधेश्याम) मासूम बच्चे की बलि चढ़ाने के प्रयास का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की भनक पाकर मासूम ने किसी तरह अपनी जान बचा ली। पुलिस मामले को दबाये रही। लेकिन जब मामला मीडिया में वायरल हुआ तो हंगामा मच गया। घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने पीड़ित परिवार की एफआईआर दर्ज की।

दिल को दहला देने वाली यह घटना बहराइच जिले के थाना रामगांव इलाके की है, जहां 14 वर्षीय मासूम को गांव के ही गोविन्द नाम के एक शख्स ने तांत्रिक के कहने पर बलि चढ़ाने का मन बना लिया था। तांत्रिक ने आरोपियों को बच्चे की बलि देने के बाद ज़मीन में गड़ा धन मिलने का झांसा दिया था। इस लालच में अंधविश्वासियों ने एक मासूम को मौत के घाट उतारने की योजना बना डाली।

क्या है पूरा मामला
मां-बाप की मौत के बाद 14 वर्षीय राधेश्याम अपनी दो बहनों के साथ रामगाव क्षेत्र के गुलरिया गांव में अपने ननिहाल में रहता है। जानकारी के मुताबिक, बीते 21 सितम्बर को गांव का ही गोविन्द उसे बहला-फुसला कर अपने घर ले गया। उसे ढेर सारी दौलत पाने का लालच देकर नहला-धुलाकर तांत्रिक से हवन वगैरह करवाया। पीड़ित ने बताया कि तांत्रिक उसकी बलि के बदले आरोपी को ज़मीन में गड़ी दौलत दिलाने की बात कह रहा था, जिसे उसने भी सुन लिया था। देर शाम तक राधेश्याम के घर न पहुंचने पर उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। किसी तरह पीड़ित का मामा आरोपी के घर जा पहुंचा। परिजनों के मुताबिक, उन्हें देख तांत्रिक डर कर भाग गया, जिसके बाद पीड़ित वहां से भाग कर अपने घर चला आया।

पुलिस पर लग रहे गंभीर आरोप
पुलिस पर इस मामले को दबाने के आरोप लग रहे हैं। पीड़ित के मामा का कहना है कि घटना के तुरंत बाद लिखित तहरीर देने के बावजूद थाने पर 5 दिनों तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। बच्चे की नरबलि के मामले को लेकर पीड़ित परिजनों का हंगामा होता देख पुलिस आरोपी के भाई को पकड़ के लाई थी, लेकिन पैसे लेकर उसे भी छोड़ दिया गया। इस मामले की खबर जब मीडिया में वायरल हुई तो आनन-फानन में घटना की FIR दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


वीडियो में देखें- क्या बोले- एसपी ग्रामीण...

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग