
लखनऊ. बहराइच जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में अब तक करीब 84 बच्चों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। सरकार पीड़ितों की मदद के लिये हर संभव प्रयास कर रही है। जिले में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना का शुभारम्भ करने पहुंचे बहराइच के प्रभारी एवं यूपी के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने बच्चों की मौत के लिये अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराया है।
उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों को झोलाछाप डॉक्टरों के पास व प्राइवेट अस्पतालों में लेकर जाते हैं और जब मरीज मरणासन्न हो जाते हैं तो उसे लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचते हैं। मंत्री मौर्य ने कहा कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मौतों का ग्राफ काफी हद तक गिरा है। लोगों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल रही है।