
यूपी के इस शहर में सक्रिय हुआ गाड़ियों में रखा माल उड़ाने वाला गिरोह, CCTV में कैद हुई Live चोरी की तस्वीर
बहराइच. फोर व्हिलर गाड़ियों से चलने वाले लोगों के लिए ये खबर बहुत जरूरी है। अगर आप बहराइच शहर में आ रहे हैं तो पहले से सावधान हो जाएं क्योंकि इस शहर में गाड़ियों का शीशा तोड़कर मोटी रकम पर हांथ सफाई करने वाला एक शातिर चोरों का गैंग बेखौफ होकर अपने मिशन को अंजाम देने का काम कर रहा है।
यह है मामला
बहराइच शहर में महज चन्द घण्टों के भीतर दो बड़ी घटना सामने आई हैं। जिसमें जिला अस्पताल के एक डॉक्टर के साथ ही बलहा ब्लाक के ब्लाक प्रमुख रसीद अहमद नाम के दो लोग शातिर चोरों का शिकार बन गए हैं। इस दुस्साहसिक घटना के बाद से अब बहराइच शहर का हर आम इंसान अपने जान माल की सुरक्षा को लेकर सहम गया। पहली घटना दरगाह थाने से महज चंद कदम की दूरी पर घटित हुई। जहां बैंक आफ महाराष्ट्र से 43 हजार की नगदी निकाल कर मोतीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले ब्लाक प्रमुख रसीद अहमद रुपयों से भरा बैग अपनी स्कार्पियो गाड़ी में रखकर जैसे ही बैंक में फिर किसी काम से गए। इसी दौरान एक शातिर चोर ने उनकी गाड़ी में रखा बैग बड़ी आसानी से चुराकर फरार हो गया।
तकरीबन 25 हजार की नगदी से भरा बैग चोरी
इस घटना की live तस्वीर बैंक में लगे cctv कैमरे में कैद हो गई है। वहीं दूसरी घटना जिला अस्पताल में स्थित पुलिस चौकी के सामने घटित हुई। जहां अस्प्ताल में तैनात डॉ मनोज चौधरी की गाड़ी में रखे तकरीबन 25 हजार की नगदी से भरा बैग व गाड़ी के कागजात को अज्ञात चोर ने भरी भीड़ के बीच गाड़ी का शीशा तोड़कर हांथ सफाई का दांव आजमाकर बड़ी आसानी से रफूचक्कर हो गया।
अब पुलिस चोर को पकड़ने के लिए CCTV की मदद से उसके गिरेबान तक पहुंचने की जुगत में जुटी हुई है। अब देखना है कि शहर में बेखौफ तरीके से मचड़ा रहे इस गिरोह को बहराइच पुलिस कब तलक अपने शिकंजे में दबोचने में कामयाब होती है।
Updated on:
6 Sep 2018, 4:13 PM IST
Published on:
6 Sep 2018, 3:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.