वहीं जिस मालवाहक ट्रक का टैक्स 190 रूपये निर्धारित है, उस ट्रक का टोल टैक्स ट्रांस्पोर्टरों की तरफ से 345 रूपये खुलेआम वसूल किया जा रहा है। इस अवैध वसूली से ट्रांसपोर्टरों में भारी नाराजगी कायम है, जिसको लेकर लोग NHAI के खिलाफ प्रदर्शन करने को विवश नजर आ रहे हैं। अब देखना है कि इस खबर के बाद तमाम जिम्मेदार क्या रुख अपनाते हैं या फिर वसूली में लगे टोल प्लाजा के बहादुर साथियों की पीठ थपथपाने का काम करते हैं।