सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ऑडियो रिकॉर्डिंग में फोन करने वाला व्यक्ति धमकी भरे लहजे में कहता है, "नंबर तेरा न आ जाए, सुधर के रहो।" इसके अलावा, वह लगातार अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहता है, "भाषण सही से दिया करो," और "करके दिखाना पड़ेगा।" तारिक खान जब फोन करने वाले से पूछते हैं, "बिश्नोई! ये कौन है, हम नहीं जानते?" तो कॉलर गुस्से में कहता है, "ये कौन है, पता चलेगा, रुक दो-तीन दिन, बताता हूं!" इसके बाद वह गालियां देते हुए फोन काट देता है।