इससे पहले भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। साक्षी महाराज ने कहा, "जिन लोगों ने आजादी से पहले ही तुष्टिकरण की राजनीति शुरू की, वही अब विपक्ष में बैठे हैं। ये वही लोग हैं जो तुष्टिकरण के आधार पर 70 साल तक सत्ता में बने रहे और बहुसंख्यक हिंदू समुदाय का अपमान करते रहे। ऐसी राजनीति की जितनी निंदा की जाए, कम है।"