रामजी लाल सुमन के बयान को लेकर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी बीच, राष्ट्रीय स्वर्ण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मोहन चौहान ने न केवल सांसद को गोली मारने की धमकी दी, बल्कि उनकी हत्या करने वाले को बड़ी इनामी राशि देने की भी घोषणा कर दी। मोहन चौहान कहते नजर आ रहे हैं कि "तू जहां मिलेगा, वहीं गोली मारूंगा।"