Kannauj Bus Accident: राजस्थान के बालाजी से दर्शन कर लौट रही बस हादसे का शिकार हो गई। जब यह बस तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के 195 माइलस्टोन के पास पहुंची, तभी अचानक उसका टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 55 यात्री घायल हो गए, जबकि एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई।