6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले रील बनाकर पैसे कमाए अब पहुंचे जेल, दो इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर सरिया चोरी के आरोप में गिरफ्तार

Two Instagram Influencers Arrested: जलजीवन मिशन के गोदाम से लगातार चोरी हो रही सरिया का रविवार को रिसिया पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही 45 क्विटंल सरिया भी बरामद किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Two Instagram influencers arrested for theft Iron rods

Two Instagram Influencers Arrested

Two Instagram Influencers Arrested: बहराइच जिले की रिसिया पुलिस ने रविवार को दो इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर (Instagram influencer) को गिरफ्तार किया है। इन पर जनजीवन मिशन के गोदाम से सरिया चोरी करने का आरोप है। पकड़े गए आरोपियों में 2 इंस्टाग्राम के पॉपुलर इंफ्लुएंसर हैं और इनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इनके दो साथी फरार हैं।

दरअसल, रिसिया थाना क्षेत्र के बलिदान पुरवा में जल जीवन मिशन का गोदाम है। वहां हैदराबाद की कंपनी की पाइपें और सरिया रखी हुई है। पिछले कुछ दिनों से लगातार सरिया गायब हो रही थी। शनिवार को कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर नवीन रेड्डी ने 10 टन से अधिक सरिया गायब होने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच की और आरोपियों पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें: ममता बनर्जी की पार्टी TMC यूपी में उतारेगी अपना उम्मीदवार, गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव से चल रही बातचीत


थाना प्रभारी प्रदीप सिंह ने बताया कि रविवार को फिरोज, साहिल उर्फ सूफियान और फरहान को पकड़ा है। आरोपियों के पास से ट्रैक्टर- ट्राली में लदी 45 क्विटंल सरिया भी बरामद की गई। अभी दो आरोपी कमलेश और बबलू फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। सूफियान और फरहान मशहूर इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर हैं।