22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

up weather update: यूपी में अगले 48 घंटे में सर्दी की जोरदार दस्तक, जाने imd का ताजा अपडेट

up weather update: यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बाराबंकी, अयोध्या में तापमान तेजी से गिरा है। अगले 48 घंटे में यूपी में ठंड तेजी से बढ़ेगी। मेरठ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक फोटो

सांकेतिक फोटो

up weather update: यूपी में सर्दी ने जोरदार दस्तक दे दी है। पिछले 24 घंटे में तापमान तेजी से गिरा है। अगले 48 घंटे में तापमान में भारी गिरावट होने की संभावना है। इस दौरान गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती जिले में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री के बीच तथा न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री के बीच रहा।

up weather update: यूपी में मौसम तेजी से बदलने लगा है। इस बार दशहरा के बाद तापमान में लगातार गिरावट होने की उम्मीद है। दीपावली तक इस बार व्यापक ठंड पड़ने के आसार हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक रूप से ओस गिरने लगी है। सुबह कोहरा जैसी धुन्ध छाई रहती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 26 अक्टूबर तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। दिन में तापमान सामान्य रहने की उम्मीद है।

कैसा रहेगा आज आपके जिले का तापमान

लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक, लखनऊ में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। बाराबंकी, हरदोई, कानपुर, इटावा, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी, बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से लेकर 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, अयोध्या, फुरसतगंज, गाजीपुर और फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। इन जिलों का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस लेकर 22 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। जबकि बस्ती, झांसी, उरई, हमीरपुर, बरेली शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है। वहीं, इन जिलों में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 19 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इसके अलावा मथुरा, चित्रकूट, हाथरस, आजमगढ़, में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से लेकर 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है। जबकि इन जिलों का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। गाजियाबाद, हापुड़ और नोएडा का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।


बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग