1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

up weather update: भाई दूज से बिगड़ेगा मौसम, कड़ाके की ठंड के लिए हो जाए तैयार imd का आया ताजा अपडेट

up weather update: यूपी में दीपावली के बाद भाई दूज से मौसम बिगड़ने की संभावना है। आसमान में बादलों दस्तक आईए जानते हैं। मौसम में क्या परिवर्तन होने वाले हैं। imd का ताजा अपडेट  

2 min read
Google source verification
यूपी में ठंड के बीच कोहरा की दस्तक

यूपी में ठंड के बीच कोहरा की दस्तक

up weather update: यूपी में पछुआ हवा के प्रभाव से मौसम तेजी से बदल रहा है। दीपावली के बाद भाई दूज से मौसम एक बार फिर बिगड़ने की उम्मीद है। आसमान में बादलों के बीच ठंड बढ़ेगी। इस दौरान पूर्वी यूपी के जिलों में तापमान में भारी गिरावट होने की उम्मीद है। तापमान सामान्य से एक दो डिग्री नीचे गिर सकता है।

up today weather: यूपी में ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है। मौसम तेजी से बदलने लगा है। यूपी के लगभग जिलों में सुबह की शुरुआत कोहरे से होने लगी है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण अगले 48 घंटे में मौसम में बड़े परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं। कुछ जिलों में पारा सामान्य से भी कम रहा। यूपी के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री के बीच रहा। कुशीनगर यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा। जहां पर अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि बनारस में अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा यह यूपी का सबसे अधिकतम तापमान वाला शहर रहा। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी यूपी में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। फिलहाल इस सप्ताह बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान में लगातार गिरावट होने की उम्मीद है।

Up weather forecast: जाने अपने जिले का तापमान

यूपी के गोंडा बहराइच बलरामपुर और श्रावस्ती जिले में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ सहित आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस रहा। पूर्वी यूपी में धुंध और बादलों के बीच ठंड में इजाफा होने की संभावना है। 24 घंटे बाद नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस के सक्रिय होने से तापमान में और अधिक गिरावट होने की संभावना है। पूर्वी यूपी के जिलों में अयोध्या, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अमेठी, रायबरेली, अंबेडकर नगर सहित पूर्वी यूपी के 23 जिलों में ठंड और कोहरा भीषण रूप से पढ़ने की संभावना है।


बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग