23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP weather: नया पश्चिमी विक्षोभ यूपी में फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगी गलन अगले 48 घंटे में दिखेगा असर IMD अपडेट

up weather: नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूर्वी यूपी के गोंडा बहराइच सहित कुछ जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। जिससे शाम ढलते ही गलन बढ़ने लगी है।

2 min read
Google source verification
यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है।

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है।

Up weather: हिमालय से टकराकर आ रही पछुआ हवाएं की वजह से पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच सहित कई जिलों के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अगले 48 घंटे में मौसम का मिजाज तेजी से बदलने वाला है। नया पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होने से मौसम में बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। रविवार को शाम ढलते ही गलन बढ़ने लगी है। पूर्वी यूपी के तराई जिलों में कोहरा की जबरदस्त एंट्री हो गई है। बारिश के बाद अब कोहरा लोगों के परेशानी का सबक बनेगा। फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है।

Up weather: यूपी में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। जिससे तापमान में गिरावट हो रही है। गोंडा और बहराइच में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आई है। अब सुबह शाम कड़ाके की ठंड महसूस होने लगी है। जबकि दिन में स्थिति सामान्य रहती है। रविवार की शाम ढलते ही गलन बढ़ने लगी है। पूर्वी यूपी के जिलों में गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती सहित पूर्वी यूपी के जिलों में फिलहाल बारिश की अभी कोई उम्मीद नहीं है। बीते 24 घंटे में तापमान में भारी गिरावट आई है। पहाड़ों से चलकर आ रही पछुआ हवाएं गलन बढ़ा रही है। फिलहाल पूर्वी यूपी के जिलों में 11, 12, और 13 दिसंबर तक मौसम के शुष्क रहने की उम्मीद है। इस दौरान कोहरा छाए रहेंगे। मौसम में आद्रता अधिक होने के कारण अब गलन महसूस होने लगी है। पिछले सप्ताह बारिश होने से दलहनी और तिलहनी फसलों को जहां फायदा पहुंचा है। वहीं गेहूं की बुवाई काफी हद तक प्रभावित हुई है। जिन किसानों ने खेतों में नमी लाने के लिए उसके सिंचाई कर दिया था। उनके खेतों में अभी तक हल चलने लायक नहीं हुए हैं। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। ऐसे में गेहूं की बुवाई काफी हद तक प्रभावित हो रही है। यूपी के गोंडा जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रिकार्ड किया गया था। जो घटकर 24 और 10 डिग्री पर पहुंच गया है। कल तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट होने की संभावना है।

Up weather today update: इन जिलों में तापमान की स्थिति पर एक नजर

यूपी के गोंडा जिले में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 26 डिग्री तथा न्यूनतम 12 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रविवार को रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के जिलों में भीषण कोहरा के साथ तापमान में अगले 48 घंटे में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।