बहराइच. नशे की लत में बुरी तरह डूबे एक हैवान पति अपनी पत्नी को जान से मारने के लिए जिस कांड को अंजाम दिया है उसे सुनकर हर कोई सहम गया है। ये वाकिया बहराइच जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र से सामने आया है जहाँ के बेडऩापुर गाँव का रहने वाला संदीप कोली नाम के शराबी पति ने अपनी पत्नी अनीता के बदन को धारदार पेंचकश और कैंची के वार से करीब 20 राउंड गोंद गोंद कर उसके शरीर को बुरी तरह छलनी कर डाला। इस घटना को आरोपी पति ने देर रात को अंजाम दिया। जब उस पर शराब पीने का जूनुन सवार हुआ और वह अपनी पत्नी अनीता से जोर जबरदस्ती करके शराब पीने के लिए रुपये की मांग करने लगा।