माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा संचालित 10 वीं व 12 वीं बोर्ड कक्षा की परीक्षा का मूल्यांकन कार्य 50 प्रतिशत पूर्ण हुआ है। मूल्यांकन कार्य उत्कृष्ट स्कूल में सीसी टीव्ही कैमरा की निगरानी में 20 मार्च से किया जा रहा है। इसमें हाई स्कूल में 191 मूल्यांकनकर्ता व हायर सेकेण्डरी की उत्तर-पुस्तिका का मूल्यांकन करने 175 मूल्यांकनकर्ता की ड्यूटी लगाई गई है।