
वन परिक्षेत्र कटंगी के कुड़वा कॉलोनी के समीप स्थित खेत का मामला
वार सुबह कटंगी वन परिक्षेत्र के कुड़वा कॉलोनी के पास खेत में रबी फसल की जगवाली कर रहे एक किसान का बाघ ने शिकार कर लिया। मृतक किसान तिरोड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुड़वा निवासी प्रकाश पिता तुकाराम पाने 58 वर्ष है। बताया गया कि प्रकाश रोजाना की तरह शुक्रवार की रात भी घर के पास ही स्थित अपने खेत में लगी रबी फसल की जगवाली करने गया हुआ था। सुबह घर नहीं लौटने पर जब उसके पुत्र सुबह करीब 6 बजे खेत जाकर देखा तो खेत में बने झोपड़े में प्रकाश नहीं था। कुछ दूरी पर एक बाघ उसके पिता को खा रहा था। घबराकर उल्टे पांव लौटे पुत्र ने पूरे मामले की जानकारी घर पहुंचकर परिजनों को दी।
घटना की जानकारी लगने पर मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों का हुजूम लग गया था। सुरक्षा के लिहाज से तीन थानों का बल मौके पर तैनात रहा। वन परिक्षेत्र अधिकारी बाबूलाल चढार ने वरिष्ठों को जानकारी दी। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजदूगी में खेत में ही मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वन मंडल अधिकारी अधर गुप्ता के अनुसार तत्कालिक रूप से मृतक के परिवार को आठ लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर दी गई है। शासन को 25 लाख मुआवजा राशि का प्रस्ताव भेजा रहा है।
जानकारी के अनुसार कटंगी, तिरोड़ी क्षेत्र का जंगल महाराष्ट्र और सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व से जुड़ा हुआ है। यहां बड़ी संख्या में ङ्क्षहसक सहित अन्य वन्य प्राणियों की मौजूदगी बनी रहती है। इसके पूर्व बाघ ने सप्ताह भर में करीब 5 बकरियों का शिकार कर चुका है। करीब सवा चार माह पहले एक बाघ ने खैरलांजी क्षेत्र के एक ग्रामीण एस उइके का शिकार भी किया था। वहीं कटंगी से लगे सिवनी जिले की सीमपा के जंगल से भी एक महिला का बाघ के हमले से मौत का मामला सामने आ चुका है। कारण यहीं है कि यहां के ग्रामीण वन विभाग से लगातार गस्ती और वन्य प्राणियों को रहवासी क्षेत्रों से दूर रखने की मांग करते आ रहे हैं। सही गस्ती व निगरानी न होने से वन्य प्राणी रहवासी क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों के पालतु मवेशी और अब ग्रामीणों को भी अपना निवाला बनाने लगे हैं।
वर्सन
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल मौके पर बुलाया गया था। मृतक के परिजनों को आठ लाख का मुआवजा प्रदान किया गया है। वहीं शासन को भी प्रस्ताव भेजा गया है। मौके पर पिंजरा लगाया जा रहा है। ताकि बाघ को पकडकऱ दूर भेजा जा सकें।
अधर गुप्ता, डीएफओ दसा वन मंडल बालाघाट
Updated on:
03 May 2025 09:37 pm
Published on:
03 May 2025 09:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
