
भोपाल में सम्मान प्राप्त करते बैंक सीईओ।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बालाघाट ने अल्पकालीन कृषि ऋण की वसूली में उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जेएसके बैंक बालाघाट के सीईओ आरसी पटले ने ऋण वसूली को लेकर सतत मॉनीटरिंग की। बैठकों के माध्यम से शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों, संस्था प्रबंधकों, समिति कर्मचारियों को अल्पकालीन ऋण वसूली के लिए निर्देशित किया।
बालाघाट. जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बालाघाट ने अल्पकालीन कृषि ऋण की वसूली में उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जेएसके बैंक बालाघाट के सीईओ आरसी पटले ने ऋण वसूली को लेकर सतत मॉनीटरिंग की। बैठकों के माध्यम से शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों, संस्था प्रबंधकों, समिति कर्मचारियों को अल्पकालीन ऋण वसूली के लिए निर्देशित किया। जिसके चलते बैंक ने 87.10 प्रतिशत ऋण की वसूली कर पाया है। ऋण वसूली में बेहतर कार्य करने पर शुक्रवार को भोपाल में जेएसके बैंक सीईओ आरसी पटले को द्वितीय पुरस्कार प्रशस्ति पत्र, 15 हजार रुपए का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान अशोक बर्णवाल अपर मुख्य सचिव मप्र शासन सहकारिता विभाग के हस्ते प्रदान किया गया।
जेएसके बैंक सीईओ आरसी पटले ने बताया कि यह बालाघाट जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ऋण वसूली के लिए लगातार प्रयास किया। घर-घर दस्तक दी। वसूली के इस अभियान को महाअभियान के रुप में लेकर कार्य किया। सर्वाधिक वसूली में शासन और प्रशासन का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने बैंक से जुड़े किसानों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सहयोग कर वसूली अभियान में बालाघाट बैंक को शीर्ष स्थान तक पहुंचाने में मदद की।
बैंक की इस उपलब्धि पर पी जोशी प्रबंधक लेखा, राकेश असाटी विपणन अधिकारी, अन्नमा हरपाल अधीक्षक, राजेश नगपुरे फील्ड अधिकारी, सीमा दुबे शाखा प्रबंधक लेखा, आशीष मिश्रा शाखा प्रबंधक मुख्य शाखा बालाघाट, सतीश कोरी, सारंग बिसेन, धनेन्द्र कटरे, अमरेश परिहार, सृजल शाक्य, रौनक चैकसे, राजनंदनी परिहार, पूनम बनोटे सहित अन्य सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
Updated on:
24 Aug 2024 09:24 pm
Published on:
24 Aug 2024 09:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
