बालाघाट

पौध रोपण के साथ उनकी सुरक्षा भी हमारी जिम्मेदारी-

पत्रिका हरित प्रदेश अभियान, पंचायत प्रतिनिधियों व आमजनों ने पौध रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

less than 1 minute read
Jul 20, 2025
पत्रिका हरित प्रदेश अभियान, पंचायत प्रतिनिधियों व आमजनों ने पौध रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी शुरू किए गए पत्रिका के सामाजिक सरोकार के अभियान हरित प्रदेश में लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। अभियान से प्रेरित होकर विभिन्न संस्थाओं और संगठनों के पदाधिकारी स्वयं से आगे आकर अभियान में रूचि दिखा रहे हैं। जिनके द्वारा प्रत्येक रविवार को विभिन्न स्थानों में पौध रोपण कर उनकी सुरक्षा का संकल्प ले रहे हैं। पदाधिकारियों के अनुसार पत्रिका ने उन्हें उनकी नैतिक जिम्मेदारी का बोध कराया है। वहीं मंच प्रदान कर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
अभियान की कड़ी इस रविवार 20 जुलाई को शहर के समीपस्थ की ग्राम पंचायत अमेड़ा परिसर में पौध रोपण किया गया। यहां सरपंच टेकेश्वरी लिल्हारे के मार्गदर्शन में करीब दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने पहुंचकर एक दर्जन से अधिक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए। इसके बाद सरपंच ने सभी को पर्यावरण संरक्षण और पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी दिलवाया।

पौध लगाए पर्यावरण बचाएं

सरपंच लिल्हारे ने उद्बोधन में कहां की पर्यावरण को गंदा करने का श्रेय हमें ही जाता है। इस कारण पर्यावरण संरक्षण हमारा ही कर्तव्य है। पौध रोपण कर पर्यावरण व जलवायु को बचाया जा सकता है। लिल्हारे ने कहा कि पौधे लगाना ही हमारा लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि पौधों की रक्षा करना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। इससे पीछे नहीं हटा जा सकता है। आने वाले भविष्य में हमें स्वस्थ्य रहने का आधार पौधों पर ही टिका हुआ है। हर व्यक्ति एक पौधा जरूर लगाएं।

यह रहे शामिल

अभियान में सरपंच टेकेश्वरी लिल्हारे, उपसरपंच सीमा तेलासे, ललिता मातरे, दिलिप लिल्हारे, शिवा म्हात्रे, धनेन्द्र लिल्हारे, राजेश तेलासे, अशोक नेवारे, भागचंद बिरनवार, सत्यवान बरामारे, विनोद टेकाम, सुरेन्द्र लिल्हारे, रवि लिल्हारे, रविन्द्र लिल्हारे, नंद गाड़ेश्वर, नंदकिशोर गाडेश्वर, अतुल लिल्हारे, अरुण तेलासे, शिवराम मातरे, सुनील ठाकरे, आयुष लिल्हारे, महेन्द्र लिल्हारे व अन्य ग्रामीणजन शामिल रहे।

Also Read
View All

अगली खबर