15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और किशोरी बालिकाओं ने किया थाना और बैंक का भ्रमण

एकीकृत बालविकास सेवा योजना परसवाड़ा परियोजना अधिकारी के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व किशोरी बालिकाओं को पुलिस चौकी व बैंक का भ्रमण कराया गया

2 min read
Google source verification
balaghat

बालाघाट. एकीकृत बालविकास सेवा योजना परसवाड़ा परियोजना अधिकारी कामिनी उइके के निर्देशानुसार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व किशोरी बालिकाओं को पुलिस चौकी व बैंक का भ्रमण कराया गया। इस दौरान सेक्टर डोरा के आंगनवाड़ी केन्द्र खुड्डीपार, डोरा, केशा अमवाही, मोहगांव बासी, फण्डकी, किडग़ीटोला, नागझोला, खुरसुड़, बिजोरा, जैतपुरी, गौनाझोला सहित विभिन्न आंगनवाड़ी केन्द्र के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहे।
भ्रमण के दौरान किशोरी बालिकाओं को कानूनी जानकारी व पुलिस कार्रवाई सहित शस्त्रों के बारे में बताया गया। पुलिस भर्ती के लिए भी महिलाओं को प्रेरित किया गया।
कानून के बारे में दी जानकारी
इस अवसर पर डोरा पुलिस चौकी के सहायक उपनिरीक्षक ध्रुवकुमार पटेल ने उपस्थितनों को थाना में संचालित होने वाली गतिविधियों व कानून की बारे में जानकारी दी। उन्होंने किशोरी बालिकाओं व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भी तरह के अपराध होने पर शीघ्र १०० डायल व १०८, महिला हेल्पलाईन १०९८ पर तत्काल सूचना दे। जिससे पुलिस मौके पर पहुंच अपराध को रोक सकें।

वन्यजीव और वन्यपंक्षी के बारे में दी जानकारी
बालाघाट. शासन द्वारा चलाए जा रहे अनुभूति कार्यक्रम के तहत वनमंडलाधिकारी दक्षिण वनमंडल के निर्देशानुसार शासकीय स्कूल डोरा के २२५ विद्यार्थियों को वन विभाग द्वारा वनों का भ्रमण कराया गया। स्कूली छात्रों को दक्षिण वनमंडल घोंदी बीट कक्ष क्रमांक ९१ लौंगूर वन परिक्षेत्र दक्षिण द्वारा वनों का भ्रमण करा वन्यजीव व वनों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा विद्यार्थियों को भ्रमण के लिए उपयोगी सामग्री प्रदान की गई। इस दौरान वन अधिकारियों द्वारा स्कूली बच्चों को वनों का महत्व बताते हुए सर्व जलीय पंक्षी, वन्य पंक्षी, वन्यप्राणी सहित अन्य बिन्दुओं पर जानकारी दी गई। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को संतुलित बनाने व वनों की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों की हुई प्रतियोगिता
इस दौरान वन विभाग द्वारा वन्य प्राणी से संबंधित चित्रकला, निबंध व सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
इस दौरान दक्षिण वनमंडलाधिकारी जे देवाप्रसाद, एसडीओ अभिनव पल्लव, वन परिक्षेत्र अधिकारी जितेन्द्र चौधरी, राजेन्द्र कुमार गणवीर, संतोषकुमार कछवाह, नंदकुमार उके, प्रभारी प्राचार्य ओपी डोहरे, पालक शिक्षक संघ अध्यक्ष समाऊसिंह वारिवा, हुकुमचंद ठाकरे, वन सुरक्षा समिति अध्यक्ष मोहबलसिंह उइके, जेएल टेंभरे, रामेश्वर गिरी, कोमल झारिया, हेमराज राणा, सोनल डहरवाल सहित अन्य स्टॉप उपस्थित रहे।

बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग