
बालाघाट. शहर के वार्ड नंबर 24 इंदिरा नगर आम्बेडकर पार्क में रविवार को राजा सम्राट अशोक की जयंती बहुत ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सम्राट अशोक सेना के राष्ट्रीय सचिव अजय सुखदेवे के नेतृृत्व में मनाई गई जयंती अवसर पर सभी लोगों ने एकत्रित होकर तथागत गौतम बुद्ध के चरणों में पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। साथ ही डॉ बाबा साहेब भीमराव आबेडकर व राजा अशोक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। नैनपुर से आए पूज्य भन्ते द्वारा बुद्ध वंदना कर धम्म देशना दी गई।
जानकारी देते हुए राष्ट्रीय सचिव अजय सुखदेवे ने बताया की राजा सम्राट अशोक एक शक्तिशाली राजा थे। सम्राट अशोक को चक्रवती सम्राट अशोक कहा जाता है। जिसका अर्थ है सम्राटों में सम्राट और यह स्थान केवल राजा सम्राट अशोक को मिला है। राजा सम्राट अशोक जी को बौद्ध धर्म प्रचारक के नाम से भी जाना जाता है। इन्होंने सम्पूर्ण एशिया में बौद्ध धर्म का खूब प्रचार किया। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन भी किया गया।
यह रहे उपस्थित
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाज सेविका सुनीता वासनिक, मल्ला मेश्राम, अरुण वासनिक, चैनदास नागदेव, हरिलाल चौहान, भाऊलाल चौरे, नरेंद्र मेश्राम, विवेक वासनिक, सुशील डोंगरे, विजय भौतेकर, लकी खांडेकर, अंकित मेश्राम, सविता डोंगरे, वर्षा मेश्राम, अजय चौहान, आशीष वासनिक, आयुष गेडाम, अविनाश नागेंद्र, धनेंद्र गजबिए, किरण साहु, मनीष बॉस, मिलिंद बोरकर, आकाश गेडाम, जितेन्द्र ऊके, कार्तिक ऊके, सूरज घरड़े, अरुण बेलकर, नितिन मेश्राम, संजु शेंडे, राकेश रामटेके, मनीष गनवीर एवं हरशु शेंडे उपस्थित रहे।
किसान सम्मान यात्रा के विधानसभा प्रभारी घोषित
बालाघाट. भाजपा प्रदेश महामंत्री अजय प्रताप सिंह, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रणवीरसिंह रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी एवं भाजपा जिला महामंत्री शिव जायसवाल की सहमति से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश देशमुख द्वारा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्षों एवं किसान सम्मान यात्रा के विधानसभा प्रभारीयों की घोषणा की गई। जिसमें मंडल अध्यक्ष के रूप में बालाघाट नगर में धमेन्द्र माहुले, लालबर्रा बेदसिंह ठाकुर, खमरिया विनोद नगपुरे, वारासिवनी नगर डॉ डेलेन्द्र गौतम, वारासिवनी ग्रामीण हिरामन राहंगड़ाले, खैरलांजी राजेश मिश्रा, लांजी संतोष बरगग्या, किरनापुर सदाराम राहंगडाले, परसवाड़ा टेकराम राणा, लामटा मनोज साहू, हट्टा हेमंत चौहान, बालाघाट ग्रामीण सूरज क्षीरसागर, उकवा कांती चौहान, बैहर भुनेश दिवान, बिरसा रमेश ऐड़े, मलाजखंड जानकी प्रसाद ठाकरे एवं कटंगी प्रकाश सोनवाने को बनाया गया एवं किसान यात्रा विधानसभा प्रभारी के रूप में बालाघाट विधानसभा प्रभारी मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सहप्रभारी कन्हैयालाल चौहान, विजय पटले, वारासिवनी विधानसभा प्रभारी डॉ योगेन्द्र निर्मल, सहप्रभारी चैनसिंह बैंस, परसवाड़ा विधानसभा प्रभारी रामकिशोर कावरे, सहप्रभारी सुरेन्द्र साकरे, रामेश्वर कटरे, लांजी विधानसभा प्रभारी रमेश भटेरे, सहप्रभारी राणा कल्याण सिंह , बैहर विधानसभा प्रभारी भगतसिंह नेताम, सहप्रभारी कृपाराम साहू, बुद्धनसिंह मर्सकोले एवं कटंगी विधानसभा प्रभारी केडी देशमुख, पूरनलाल चौधरी, शंकरलाल टांडेकर, सुदामा गोपाले को बनाया गया।
Published on:
25 Mar 2018 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
