7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Balaghat Election Result: बालाघाट में कांग्रेस की अनुभा मुंजारे ने भाजपा के दिग्गज नेता गौरीशंकर बिसेन को हराया

महाकौशल क्षेत्र के बालाघाट जिले की बालाघाट विधान सभा सीट पर पिछले सात चुनावों से वर्तमान तक में गौरी शंकर बिसेन का यानी भाजपा का कब्जा रहा है। हाल ही में कुछ दिनों पहले उन्हें चुनाव से पहले ही मंत्री भी बनाया गया था।

3 min read
Google source verification
balaghat-election-result.png

बालाघाट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुभा मुंजारे चुनाव जीतीं।

महाकौशल क्षेत्र के बालाघाट जिले की बालाघाट विधान सभा सीट पर पिछले सात चुनावों से वर्तमान तक में गौरी शंकर बिसेन का यानी भाजपा का कब्जा रहा है। अब भाजपा के यह दिग्गज नेता गौरीशंकर बिसेन चुनाव हार गए। बिसेन को 79575 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अनुभा मुंजारे को 108770 वोट मिले। भाजपा ने पहले इसी सीट पर बिसेन की बेटी मौसम बिसेन को टिकट दिया था, लेकिन बेटी के स्वास्थ्य का हवाला देते हुए गौरीशंकर बिसेन खुद मैदान में उतर गए थे। गौरी शंकर बिसेन बालाघाट विधान सभा सीट से सात बार विधायक बनने के साथ ही बालाघाट से दो बार सांसद भी रह चुके हैं। 17 नवंबर शुक्रवार को बालाघाट विधानसभा सीट पर 83.84 प्रतिशत मतदान हुआ।

ऐसे जीती कांग्रेस की अनुभा मुंजारे

बालाघाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने मतगणना के पहले चरण से ही बढ़त बनाए रखी थी। यह बढ़त अंतिम दौर तक बनी रही। मतगणना के प्रारंभिक चरण के दौरान तरह-तरह की चर्चाएं करते रहे। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी अनुभा मुंजारे को 108770 मत प्राप्त हुए। जबकि भाजपा के गौरीशंकर बिसेन को 79575 मत प्राप्त हुए। वहीं डाक मत पत्र में भी भाजपा को कम मत मिले है। डाक मत पत्रों में कांग्रेस को 1974 जबकि भाजपा को 840 वोट ही मिल पाए।

समर्थकों ने मनाया जश्न

मतगणना के दौरान जैसे-जैसे कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त मिलते गई, वैसे-वैसे समर्थकों और पार्टी पदाधिकारियों ने जीत का जश्न मनाना प्रारंभ कर दिया था। हालांकि, सभी की निगाहें लालबर्रा क्षेत्र के ईवीएम के मतों की गणना पर टिकी हुई थी। लेकिन लालबर्रा क्षेत्र की गणना पूरी होते ही कांग्रेसी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त हो गए और उन्होंने जश्न मनाकर बधाई भी दे दी।

विकास को प्राथमिकता

जनता ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। यह जीत जनता की जीत है।विकास कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करेंगे।
-अनुभा मुंजारे, कांग्रेस

पिछले चुनाव के नतीजे

बालाघाट विधानसभा सीट पर पिछले तीन चुनावों में भाजपा के गौरीशंकर बिसेन लगातार विजेता बनकर उभरे हैं। 2008 के चुनाव में गौरी शंकर बिसेन ने 41,344 वोटों के साथ जीत दर्ज कराई थी। उन्होंने कांग्रेस के अशोक सिंह सरस्वर को हराया था, जिन्हें 29,968 वोट मिले थे। दोनों उम्मीदवारों के बीच वोटों का अंतर 11,376 था। वहीं, 2013 के चुनाव में भी गौरीशंकर बिसेन फिर से विधायक चुने गए। उन्हें 71,993 वोट मिले थे, जबकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की अनुभा मुंजारे को 69,493 वोट मिले थे। आपको बता दें कि गौरीशंकर बिसेन सिर्फ 2500 वोटों के मामूली अंतर से जीत पाए थे। वहीं 2018 के चुनाव में गौरीशंकर बिसेन ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए 73,476 वोट हासिल किए, जबकि उनकी मुख्य प्रतिद्वंद्वी समाजवादी पार्टी की अनुभा मुंजारे को 45,822 वोट मिले थे। पिछली बार की तुलना में इस बार, गौरीशंकर बिसेन ने 27,654 वोटों के बड़े अंतर के साथ जीत दर्ज कराई थी।

जातीय समीकरण

बालाघाट विधानसभा सीट मुख्य रूप से पंवार जाति का दबदबा है, वर्तमान विधायक गौरीशंकर बिसेन इसी समुदाय से आते हैं, इसलिए उन्हें जाति आधारित लाभ मिलता है। हालांकि, इस विधानसभा सीट के परिणाम को निर्धारित करने में पंवार समुदाय के अलावा लोधी और मरार समुदायों का चुनावी प्रभाव भी मायने रखता है। जानें इतिहास बालाघाट विधानसभा सीट के इतिहास की बात करें तो बीजेपी और कांग्रेस दोनों की जीत हुई है। हालांकि, कई सालों से बालाघाट विधान सभा सीट पर बीजेपी का ही कब्जा है। पिछले कई दशकों में कांग्रेस के सुरेंद्र नाथ खरे (1980) और अशोक सिंह सरस्वर (1998) सिर्फ जीतने में कामयाब रहे हैं। वहीं गौरीशंकर बिसेन के नेतृत्व में बीजेपी ने 1985 से इस सीट पर अपना दबदबा बनाए रखा है। 1985 से 1990, 1993, 2003, 2008, 2013 और 2018 में बीजेपी ने ही अपनी जीत दर्ज कराई है।

बालाघाट विधानसभा सीट के विधायक
- 1980 - सुरेंद्र नाथ खरे (कांग्रेस)
- 1985 - गौरीशंकर बिसेन (BJP)
- 1990 - गौरीशंकर बिसेन (BJP)
- 1993 - गौरीशंकर बिसेन (BJP)
- 1998 - अशोक सिंह सरस्वर (कांग्रेस)
- 2003 - गौरीशंकर बिसेन (BJP)
- 2008 - गौरीशंकर बिसेन (BJP)
- 2013 - गौरीशंकर बिसेन (BJP)
- 2018 - गौरीशंकर बिसेन (BJP)

ये भी पढ़ें : MP Election 2023: परसवाड़ा प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट, हमेशा रहा त्रिकोणीय मुकाबला