12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सावधान यहां कभी भी घटित हो सकता है बड़ा हादसा

लांजी में करंट से जिंदा जले तीन लोगों की मौत मामले से भी सबक नहीं ले रहे जिम्मेदार शहर में हाइटेंशन लाइन और ट्रांसफार्मर के साए में संचालित हो रही दुकानें

2 min read
Google source verification
जानमाल के नुकसानी की बन रही प्रबल आशंका

जानमाल के नुकसानी की बन रही प्रबल आशंका

जिले के लांजी क्षेत्र में हुए हृदय विदारक हादसे जिसमें तीन लोग करंट लगने से जिंदा जल गए थे। इस मामले की जांच अभी पूरी भी नहीं हो पाई है। बिजली विभाग के जिम्मेदार इस तरह के हादसे से भी सबक नहीं ले रहे हैं। शहर मुख्यालय में शार्ट सर्किट से स्पार्किंग व ट्रांसफार्मरों में आगजनी के मामले भी घटित हो रहे हैं। बावजूद इसके शहर में इनकी अनदेखी कर ट्रांसफार्मरों के नीचे दुकानें संचालित की जा रही है।

शहर के प्रमुख चौराहों व सडक़ किनारे लगाए गए विद्युत ट्रांसफार्मरों के नीचे दुकानदारों ने अतिक्रमण कर दुकानें संचालित कर रखी है। इन स्थानों पर कभी भी बड़ी दुर्घटना घटित होने की प्रबल आशंका बनी हुई है। दुकानदार अपनी जान की परवाह किए बिना ऐसे ट्रांसफार्मरों के पास दुकानें संचालित कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम में एमपीईबी के अधिकारियों की घोर उदासीनता भी सामने आ रही है। तमाशबीन बनकर हादसा होने का इंतजार किया जा रहा है।

यहां दुकान संचालित

जिले में मानसून शुरू हो चुका है। तेज हवाओं के साथ्ज्ञ आंधी तूफान और बारिश का क्रम भी जारी है। ट्रांसफार्मरों में चिंगारी और ब्लास्ट के मामले भी सामने आ रहे हैं। इससे करंट फैलने का भी भय बना हुआ है। बावजूद इसके शहर के त्रिपुर सुंदरी मंदिर के सामने, टंट्या मामा चौक, मेन रोड सहकारी बैंक के सामने, एलआई चौक, भटेरा रोड, काली पुतली, बैहर रोड और गुजरी बाजार पहुंच मार्ग में तो चार से अधिक स्थानों में ट्रांसफार्मरों से सटकर चाय-पानठेला, कपड़ा दुकान, सब्जी दुकान व चाट पकड़ों की दुकानें लगाई जा रही है। इनमें गुजरी बाजार चौक में तो ट्रांसफार्मर में ही सब्जी विक्रेता चादर, तिरपाल बांधकर व्यवसाएं कर रहे हैं।

नहीं मानते दुकानदार

बिजली विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों ने बताया कि कई बार दुकानदारों को ट्रांसफार्मर व बिजली पोल के नीचे दुकान नहीं लगाने की हिदायत दी जाती है। दुकान भी हटाने कार्रवाई की गई, लेकिन दुकानदार नहीं मानते और कुछ दिन बाद उसी जगह पर दुकान लगा लेते हैं।

इनका कहना है।

दुकानदारों को ट्रांसफार्मर के नीचे से दुकान हटाने कई बार हिदायत दी गई है। लेकिन दुकानदार ट्रांसफार्मर के नीचे ही दुकान लगा लेते हैं। यह स्वयं की जागरुकता का विषय है। यदि ऐसे में कोई घटना घटित होती है, तो दुकानदार स्वयं जिम्मेदार होगा।
अंकित मार्को, जेई बालाघाट टॉउन

बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग