
बालाघाट. भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा जिले के विधानसभाओं का भ्रमण कर रही है। यह यात्रा 13 सितम्बर को मलाजखंड से प्रारंभ हुई। जो परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों के गांवों का भ्रमण करते हुए बालाघाट विधानसभा क्षेत्र पहुंची। बालाघाट शहर भ्रमण के बाद यात्रा देर रात्रि को छिंदवाड़ा जिले के लिए रवाना हो गई। इस दौरान यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। रथ सभा का आयोजन हुआ। सभा को भाजपा नेताओं ने संबोधित किया।
बुधवार को बैहर विधानसभा क्षेत्र के मलाजखंड से दोपहर 12 बजे यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा भंडेरी से परसाटोला पहुंची। इसके बाद पुन: परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के उकवा, जगनटोला, रुपझर, चिखलाझोड़ी पहुंची। इन स्थानों में रथ सभा हुई। इन यात्राओं को मध्यप्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, राज्य मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने संबोधित किया। इसके बाद यात्रा परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम टेकाड़ी, धनसुवा, मानेगांव पहुंची। इन क्षेत्रों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया। इसके बाद देर रात्रि यात्रा ने बालाघाट विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भरवेली, आवलाझरी में प्रवेश किया। यहां से घोड़े पर सवार होकर यात्रा की अगुवानी केबिनेट मंत्री गौरीशंकर बिसेन, भाजपा जिला अध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल ने की। यात्रा ने नगर भ्रमण किया। रथ सभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करते हुए मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाया। जनता से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना में अभी 1250 रुपए की राशि दी गई है, लेकिन जल्द ही यह राशि बढ़ाकर 3 हजार रुपए कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस योजना में जिन बहनों के नाम किसी कारण से छूट गए हैं, उन्हें भी योजना से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने अनेक बातें कही। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी व अन्य मौजूद थे।
वारासिवनी, कटंगी विधानसभा क्षेत्र नहीं पहुंची यात्रा
भाजपा की जनआशीर्वाद यात्रा 13 सितम्बर को वारासिवनी और कटंगी विधानसभा क्षेत्र नहीं पहुंची। इधर, यात्रा का भाजपा कार्यकर्ता इंतजार करते रहे। हालांकि, संगठन ने यात्रा का दोनों ही विधानसभा क्षेत्र का दौरा रद्द कर दिया था। बताया गया है कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी के चलते यह यात्रा रद्द की गई है। संगठन के पदाधिकारियों ने पूर्व में ही यात्रा के विरोध करने की जानकारी दे दी थी।
Published on:
13 Sept 2023 10:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
