24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Horrific accident : 70 बारातियों से भरी बस हादसे का शिकार, खाई में गिरने से मची चीख पुकार

Horrific accident : इस दुर्घटना में 25 लोग घायल हो गए। बस में करीब 70 लोग सवार थे। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालाघाट

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 May 2024, 8:44 AM IST

Horrific accident

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में देर रात बरातियों से भरी एक बस क्रमांक एमपी 50 जेडई 0925 हादसे का शिकार हो गई। बेकाबू बस सड़क से नीचे उतर गई। इस दुर्घटना में 25 लोग घायल हो गए। बस में करीब 70 लोग सवार थे। हादसा उस वक्त हुआ जब एक निजी ट्रेवल्स की बस शादी समारोह में परसवाड़ा थाना इलाके के ग्राम ठेमा से कुम्हारी मोहगांव जा रही थी। हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। बताया गया कि जिस समय दुर्घटना हुई, उस समय बस को चालक की जगह और अन्य व्यक्ति चला रहा था, जिसकी लापरवाही के कारण बस हादसे का शिकार हो गई।

बस लामता मुख्यालय से छह किमी दूर निकली ही थी तभी लामता जनमखार के पास अनियंत्रित होकर बस सड़क से नीचे उतर गई, जिसमें सवार सभी लोगों को चोटें आईं। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस बल सहित 108 वाहन और करीबी ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद करते हुए उन्हें लामता स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मामूली चोट वाले घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।, जबकि 25 अधिक घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं मामले की पड़ताल में जुटी पुलिस की शुरुआती पड़ताल में पता चला है कि बस की क्षमता 50 यात्रियों की थी, लेकिन उसमें चालक ने 70 यात्री सवार कर रखे थे। संभवत इसी के चलते बस हादसे का शिकर हुई है। फिलहाल, आगे की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें- आस्था या अंधविश्वास : मन्नत लेकर मां काली के दरबार पहुंचे भक्त ने काटी खुद की जुबान, माता को चढ़ाया अपना खून

शादी समारोह से लौट रहे थे बाराती

घायलों को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे जिला अस्पताल रेफर किया गया। यात्रियों का कहना है कि बस में महिलाओं समेत बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद ग्राम ठेमा से मोहगांव जा रहे थे। तभी लामता के समीप वाहन चालक ने नियंत्रण खो दिया और हादसे का शिकार हो गई। बेपटरी यातायात व्यवस्था के कारण दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है। कभी क्षमता से अधिक सवारियां, तो कभी खटारा वाहन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।