24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आस्था या अंधविश्वास : मन्नत लेकर मां काली के दरबार पहुंचे भक्त ने काटी खुद की जुबान, माता को चढ़ाया अपना खून

युवक ने मां काली की प्रतिमा के सामने खुद की जीभ काट ली। यही नहीं उसने जीभ के साथ अपना खून माता के चरणों में चढ़ाया। फिर वहीं बेहोश होकर गिर गया। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 22 May 2024, 8:10 AM IST

devi maa

21वीं सदी की आधुनिकता के दौर में एक तरफ जहां भारत विज्ञान को हाथों में लेकर तेजी से आगे बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ यहां अब भी अंधविश्वास ( superstition )कई लोगों का पीछा नहीं थोड़ रहा है। इसकी ताजा बानगी देखने को मिली मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में, जहां एक युवक ने अपनी मन्नत पूरी करने के लिए देवी मां ( Goddess Kali ) को अपनी जीभ काटकर खून चढ़ा दिया। ये सनसनीखेज मामला खैरहा थाना इलाके का है। सूचना मिलते ही मौके पर पुहंची पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को बुढार अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर किन परिस्थितियों में और कैसे युवक ने अपनी जीभ काटी है।

जीभ काटने वाले युवक का नाम आकाश साहू बताया जा रहा है। युवक खैरहा थाना इलाके के छिरहटी गांव का ही हने वाला है। आकाश मंगलवार शाम को सिद्ध बाबा काली मंदिर पूजा करने पहुंचा। काली माता के सामने पहुंचते ही युवक ने ब्लेड से अपनी जीभ काटकर काली प्रतिमा में खून चढ़ा दिया। इस दौरान युवक की जीभ से बहुत ज्यादा खून बहने लगा, जिससे वो मौके पर ही बेहोश होकर गिर गया।

यह भी पढ़ें- जन्मदिन की खुशियों में पसरा मातम, थाने से चंद कदम की दूरी पर युवक की बेरहमी से हत्या

मंदिर के भक्तों ने दी पुलिस को सूचना

मंदिर में मौजूद अन्य भक्तों ने तुरंत ही इस घटना की जानकारी खैरहा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था मे उपचार के लिए बुढार अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- साइकिल से 12 ज्योतिर्लिंग यात्रा पर निकले गुजरात के 71 वर्षीय बुजुर्ग, रास्ते में मिल गई मौत

ASP ने कही ये बात

इस मामले में ASP अभिषेक दिवान ने बताया कि, पीड़ित आकाश युवक अज्ञात कारणों से मंदिर में अपनी जीभ काटकर चढ़ाने का प्रयास किया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।