
मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर हत्या ( brutal murder ) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दें कि, यहां सोनू रजक नाम के एक युवक ने मामूली बात पर रॉड से हमला कर पड़ोस के दुकानदार राहुल सिंह राजपूत की बेरहमी से हत्या तक दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि जिस शख्स की हत्या की गई हैवो अपने बेटे के जन्मदिन के लिए अपनी दुकान से पैसे निकालने आया था। इसी दौरान पड़ोस के दुकानदार ने मामूली बात पर रॉड से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इस तरह जन्मदिन की खुशियों के बीच परिवार में मातम पसर गया है। मृतक का नाम राहुल सिंह राजपूत बताया जा रहा है। घटना के बाद राहुल को दो निजी अस्पतालों में ले जाने के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
राहुल की हत्या के बाद उसके परिजन में आक्रोश फूट पड़ा। वारदात के बाद गुस्साए परिजन ने शव सड़क पर रख कर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। परिजन की मांग है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी ले कड़ी कार्रवाई हो। सड़क पर शव रखकर चक्काजाम किए जाने से आईटीआई - दीनदयाल चौक पर काफी देर तक आवागमन बाधित हो गया। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। तब कहीं जाकर यातायात सुचारू हो सका।
Updated on:
20 May 2024, 3:59 PM IST
Published on:
20 May 2024, 3:59 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.