24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब छोड़ने का कहती थी पत्नी, पति ने बेरहमी से कर दी हत्या, एम्बुलेंस बुलाकर घर वालों को सुनाई ये कहानी

husband brutally murdered wife : शराब पीने को मना करना पति को इतना नागवार गुजरा कि उसने लोहे की टॉमी और पेचकस से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। फिर खुद ही एंबुलेंस और घर वालों को बुलाया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 20 May 2024, 12:13 PM IST

husband brutally murdered wife

मध्य प्रदेश के आर्थिक नगर इंदौर में पति द्वारा पत्नी की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। बता दें कि, शहर के चंदन नगर थाना इलाके में आने वाले जवाहर टेकरी में रहने वाले 50 वर्षीय भारत पटेल ने पत्नी 45 वर्षीय लक्ष्मी पटेल को लोहे की टॉमी और पेचकस से पीट पीटकर बेरहमी से मार डाला। बताया जा रहा है कि महिला का कसूर सिर्फ ये था कि वो अपने पति से शराब क सेवन छोड़ने का आग्रह किया करती थी।

बता दें कि पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गाड़ियों के गैरेज का संचालक है। गैरेज में वाहन सुधारने के इस्तेमाल में आने वाली टॉमी और पेचकस से आरोपी ने अपनी पत्नी की बेदर्दी से पीट पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद मामले को छुपाने के लिए उसने खुद ही 108 एंबुलेंस को बुलवाया। साथ ही महिला के घर वालों को फोन करके कहा कि 'तुम्हारी बहन मर चुकी है। इसे यहां से लेकर जाओ।'

यह भी पढ़ें- देश की इकलौती पर्वतारोही जिन्होंने 55 साल की उम्र में किया एवरेस्ट फतेह, बड़ी रोचक है इनकी कहानी

पुलिस गिरफ्त में आरोपी

यही नहीं, घटना में पुलिस केस बनने पर आरोपी ने पुलिस के घर पहुंचने से पहले वहां मौजूद हत्या के सबूतों को मिटाने की भी कोशिश की। फिलहाल, खुलासा होने पर इस पूरे मामले में चंदन नगर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी भारत पटेल को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- Bhojshala ASI Survey : मिट्टी के नीचे से निकले बारीक नक्काशी वाले पत्थर, क्लीनिंग के बाद चौंकाने वाला खुलासा

शादी को हो चुके 30 साल, 3 बेटियों का पिता है आरोपी

मामले की जांच में जुटी चंदन नगर पुलिस ने बताया कि आरोपी भारत पटेल शराब का आदि है। ऐसे में उसकी पत्नी हमेशा उससे शराब का सेवन छोड़ने का आग्रह किया करती थी। इसी बात पर आरोपी हमेशा उसपर विफर जाता था। कई बार उनके बीच विवाद भी होता था। मृतका के घर वालों के आरोप के मुताबिक, पहले भी इसी बात पर आरोपी पति महिला को बेरहमी से पीट चुका था। दोनों की शादी को करीब 30 साल हो चुके हैं। आरोपी की तीन बेटियां है, इसके बाद भी वो जमकर शराबखोरी करने का आदि है और इसी बात से रोकना उसे इतना नागवार गुजरा कि उसने अपनी पत्नी की जान ही ले ली। फिलहाल, पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।