24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhojshala ASI Survey : मिट्टी के नीचे से निकले बारीक नक्काशी वाले पत्थर, क्लीनिंग के बाद चौंकाने वाला खुलासा

Dhar Bhojshala ASI Survey 59th day : भोजशाला में जारी ASI सर्वे के 59वें दिन टीम के 20 सदस्यों के साथ काम में लगे 40 मजदूरों को उत्तर दिशा की मिट्टी हटाने पर बारीक नक्काशी किए हुए पत्थर के टुकड़े मिले हैं। दिनभर जारी रहा अवशेषों की क्लीनिंग और ब्रशिंग का काम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 1 Jun 2024, 9:42 AM IST

Bhojshala ASI Survey

Bhojshala ASI Survey :मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के धार जिले में स्थित एतिहासिक भोजशाला ( Bhojshala ) में हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरु हुए सर्वे का रविवार को 59वां दिन रहा। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ( ASI ) की 20 सदस्यीय टीम 40 मजदूरों के साथ 8.30 बजे सर्वे के लिए भोजशाला पहुंची और 5 बजे सर्वे पूरी कर बाहर निकली। हिंदू पक्ष का दावा है कि उत्तर दिशा की ओर मिट्टी हटाने के दौरान बारीक नक्काशी किए हुए पत्थर के टुकड़े मिले हैं। इसके अलावा शनिवार के बाद रविवार को भी टीम का फोकस अवशेषों की क्लीनिंग-ब्रशिंग और नंबरिंग करने पर ही रहा। वहीं खेत में बने ट्रेंच में मिट्टी हटाने का काम किया गया।

क्या कहते हैं मुस्लिम पक्षकार ?

सर्वे कार्य पूरा होने के बाद परिसर से बाहर आए मुस्लिम पक्षकार अब्दुल समद ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि उत्तर की तरफ जो लेवलिंग के नाम पर खुदाई की जा रही है। उसमें कुछ मोल्डिंग के टुकड़े निकले हैं। दक्षिण क्षेत्र में भी जो ट्रेंच 6/6 की थी, उसमें खुदाई की गई। साथ ही मिले अवशेषों की ब्रशिंग-क्लीनिंग की गई है। हालांकि, दरगाह परिसर में काम बंद ही रहा। आगे और पीछे की तरफ कुछ नपती की गई है। वहीं स्ट्रक्चर के कुछ पार्ट जो गिरे हुए हैं, उनका अवलोकन किया गया।

यह भी पढ़ें- Bhojshala ASI Survey : खुदाई में निकला सफेद रंग का पत्थर, आकृति कमल के फूल जैसी, हिंदू पक्ष ने किया बड़ा दावा

क्या कहते हैं हिंदू पक्षकार ?

वहीं, हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बताया कि गर्भगृह में दिनभर कार्य हुआ। उत्तरी भाग में भी मिट्टी हटाने का काम चला। छोटे-मोटे अवशेषों के साथ एक पत्थर के कई टुकड़े मिले, जिसमें बारीक डिजाइन बनी प्रतीत ह रही है। बारीक नक्काशी है जो की पांच सात टुकड़े हैं। माना जा रहा है कि वो एक ही पत्थर के टुकड़े हैं। खेत में भी पत्थरों का एक बेस आया है, जीपीआर मशीन ने जो सर्वे किया था, उसने वो पॉइंट नोट किया था।