
Bhojshala ASI Survey :मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के धार जिले में स्थित एतिहासिक भोजशाला ( Bhojshala ) वर्सेज कमाल मौला मस्जिद ( kamal maula masjid ) में हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुरु हुए सर्वे ( ASI Survey ) का शनिवार को 58वां दिन गुजरा। परिसर में चल रहे सर्वे कार्य के बीच लगभग हर रोज यहां एक न एक चौंकाने वाला राज खुल रहा है। इसी कड़ी में जानकारी सामने आई है कि बीते दिन सर्वे के अंतिम चरण में खुदाई के दौरान एक पत्थर नुमा अवशेष मिला है। इसपर कमल के फूल की आकृति दिखाई दे रही है।
शनिवार शाम को सर्वे कार्य के बाद भोजशाला परिसर से बाहर निकले हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा ने मीडिया से चर्चा के दौरान दावा किया कि इसमें एक सफेद पत्थर का अवशेष मिला है। इस पर कमल के फूल की आकृति नजर आ रही है। बता दें कि सर्वे के दौरान भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने गर्भगृह के साथ ही बाहरी परिसर में मिट्टी हटाने का काम किया। उत्तर दिशा में कुछ और अवशेष भी मिले हैं।
बता दें कि कुछ दिनों पहले भी खेत में खुदाई का काम शुरु किया गया था, लेकिन कुछ दिन पहले ही इसे बंद कर दिया गया था। इसके बाद शनिवार को एक बार फिर खेत में दूसरे ब्लाक में खुदाई शुरु की गई है।
उल्लेखनीय है कि गत दिवस भोजशाला भीतरी हिस्से में खुदार्ड के दौरान तीन दीवारनुमा आकृति मिली थी। इसमें 15 से 16 फीट तक खुदार्ड हो चुकी है। अब वहां अधिक गहराई तक खुदाई संभव नहीं। बड़े आकार के पत्थर बाधा बन गए हैं। ऐसे में दूसरे छोर से खोदार्ड शुरु की गई है। वैज्ञानिक सर्वे के लिए टीम ने मशीनों को लाने की तैयारी शुरु की है। करीब 15 दिन पूर्व भी खेत में खुदार्ड का काम शुक हुआ था, जो बाद में बंद कर दिया गया था। शनिवार को खेत में दूसरे ब्लाक में खुदाई की गई शनिवार को एएसआई के 19 सदस्यों की टीम के साथ 35 मजदूर सर्वे कार्य के लिए परिसर में गए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार को भोजशाला में यज्ञ कुंड के पास भी सर्वे किया गया।
पिछले दिन भोजशाला के भीतरी परिसर में खुदाई के दौटान तीन दीवारनुमा आकृति मिली थी। यहां 15 से 16 फीठ तक खुदाई हो चुकी है। हालांकि, अब अधिक गहराई तक खुदाई संभव नहीं है। बड़े आकार के पत्थर बाधा बन गए हैं। ऐसे में दूसरे छोर से खुदार्ड शुरू की गई है। हिंदू पक्ष के गोपाल शर्मा ने बताया कि क्षनिवार को भोजशाला में ब्रशिंग, क्लीनिंग के साथ ही फोटोग्राफी का काम भी किया गया। बता दें कि आज भी भोजशाला के पिछले क्षेत्र में खेत की तरफ खुदाई कार्य शुरु किया जा रहा है।
Updated on:
1 Jun 2024, 8:18 AM IST
Published on:
19 May 2024, 8:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.