24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhojshala ASI Survey : खुदाई में निकला भोज कालीन सिक्का, गर्भगृह के सामने तहखाना मिलने का दावा और बढ़ सकती है सर्वे की सीमा

Bhojshala ASI Survey 51 day : भोजशाला में चल रह एएसआई सर्वे के 51वें दिन खुदाई के दौरान एक सिक्का मिला है, जिसे भोजकालीन होने का दावा किया जा रहा है। हिंदू पक्ष ने गर्भगृह के सामने तहखाना मिलने की संभावना जताई है। ऐसे में संभावना है कि सर्वे की समय सीमा और बढ़ सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 May 2024, 12:47 PM IST

dhar bhojshala

मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित भोजशाला में 51 दिन से चल रहे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (एएसआई) के सर्वे में शनिवार को यज्ञकुंड से लगी दीवार की 13 फीट गहराई तक मिट्टी हटाई गई। यहां कुछ सीढियां मिलीं। तीन दीवार की संरचना दिखी। खुदाई में सिक्का भी मिला। इसी के साथ यहां से कुछ खंडित मूर्तियां और अवशेष भी मिले है। इस दौरान मुख्य याचिकाकर्ता हिन्दू फंट फॉर जस्टिस की अध्यक्ष रंजना अग्निहोत्री भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि, भूमिगत मंदिर के संकेत मिले हैं।

शनिवार को सर्वे के 51वें दिन ASI की 15 सदस्यीय टीम 36 मजदूरों के साथ सुबह 8.30 बजे सर्वे के लिए भोजशाला पहुंची और 5 बजे सर्वे पूरी कर बाहर निकली। हिंदू-मुस्लिम पक्ष की मानें तो शनिवार को भोजशाला के उत्तर दिशा में खुदाई गई है। इसके अलावा गर्भगृह के सामने जहां तीन दीवार की लेयर निकली थी, वहां से मिट्टी हटाने का काम जारी रहा। इस दौरान करीब 13 फीट तक मिट्टी हटाई गई है और ब्रशिंग क्लीनिंग भी की गई है।

यह भी पढ़ें- मुंबई के सेवादार को बागेश्वर धाम समिति के 11 लोगों ने पीटा, साढ़े 3 करोड़ में कथा कराने का ऑडियो वायरल

राजा भोज से संबंधित सिक्का मिलने का दावा

हिंदू पक्षकार गोपाल शर्मा ने बताया कि उत्तर दिशा में मिट्टी हटाने का काम जारी रहा। सिक्का मिलने की बात भी सामने आई है। हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना अग्निहोत्री ने दावा किया है कि गर्भगृह के सामने की ओर जो दीवार दिखाई दे रही है, उसके नीचे कोई बिल्डिंग या तहखाना हो सकता है। राजा भोज से संबंधित सिक्का मिलने का दावा किया है। वहीं सर्वे की समय सीमा बढ़ सकती है। यह दावा भी हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की है। आज भी दरगाह परिसर में काम बंद रहा।