24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुंबई के सेवादार को बागेश्वर धाम समिति के 11 लोगों ने पीटा, साढ़े 3 करोड़ में कथा कराने का ऑडियो वायरल

मुंबई के सेवादार ने बागेश्वर धाम मुंबई समिति के 11 सदस्यों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए साढ़े 3 करोड़ खर्च के ऑडियो को लेकर मारपीट हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छतरपुर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 May 2024, 4:04 PM IST

dhirendra shastri

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम की मुंबई समिति ( Bageshwardham mumbai committee ) के 11 सदस्यों के खिलाफ मुंबई के हिंदूवादी नेता ( hinduist leader ) नितिन उपाध्याय के घर में घुसकर मारपीट करने का केस दर्ज ( FIR Registered ) किया गया है।

ओशिवरा थाना में दर्ज एफआईआर के मुताबिक, उपाध्याय की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में बताया है कि बागेश्वर धाम मुंबई समिति के लोगों ने उनके घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की और घर में मौजूद महिला और बच्चों पर भी हमला किया है। यही नहीं उन्होंने ये भी दावा किया कि मारपीट की ये पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड भी हो गई है।

यह भी पढ़ें- यूट्यूबर भूपेंद्र जोगी को मारने की रची गई थी प्लानिंग, सुपारी देकर कराया गया हमला, 3 गिरफ्तार

धीरेंद्र शास्त्री की कथा के लिए साढ़े 3 करोड़ खर्च के ऑडियो को लेकर मारपीट

उपाध्याय के मुताबिक, वे 2017 से बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के सेवादार हैं। धीरेंद्र और नितिन मूल रूप से पन्ना जिले के ही रहने वाले है। उपाध्याय की पहचान बाबा बागेश्वर धाम महाराष्ट्र सेवा समिति बनाने वाले अभिषेक करंजुले से भी है। अभिषेक ने नितिन के साथी और राजस्थान के रहवासी अशोक शर्मा को धीरेंद्र शास्त्री की कथा करवाने के लिए साढ़े तीन करोड़ का बजट बताया था। इस बात का ऑडियो वायरल भी हुआ था।

यह भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड से विवाद पर हाईवोल्टेज ड्रामा, काफी देर तालाब में कूदने की धमकी देता रहा बॉयफ्रेंड, अटकीं लोगों की सांसे, Video Viral

10-12 लोगों के साथ मिलकर घर में घुसकर की मारपीट

इस पर अभिषेक ने नितिन पर ऑडियो डिलीट करने का दबाव बनाया। जब इसके लिए राजी नहीं हुए तो अभिषेक गुरुवार को 10 से 12 लड़कों को लेकर नितिन के ओशिवरा घर में घुसे और उसके और परिवार के साथ मारपीट की है।