24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गर्लफ्रेंड से विवाद पर हाईवोल्टेज ड्रामा, काफी देर तालाब में कूदने की धमकी देता रहा बॉयफ्रेंड, अटकीं लोगों की सांसे, Video Viral

Boyfriend High Voltage Drama : गर्लफ्रेंड से विवाद के बाद बॉयफ्रेंड का वीआईपी रोड पर हाईवोल्टेज ड्रामा। काफी देर युवक करता रहा बड़े तालाब में कूदने की कोशिश। तालाब पर लगी सोलर प्लेट पर चढ़कर बैठा। काफी देर सड़क पर लगा रहा भारी जाम।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 May 2024, 11:19 AM IST

high voltage drama

Boyfriend High Voltage Drama : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बड़े तालाब ( big lake bhopal ) पर बने वीआईपी रोड ( VIP Road ) पर बीती रात एक युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा ( High Voltage Drama ) देखने को मिला। बताया जा रहा है कि यहां घूमने आए युवक की उसकी गर्लफ्रेंड ( girlfriend boyfriend dispute ) से अनबन हो गई थी, जिसके चलते दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने रोड बन बनी लोहे की ग्रिल को पार करके तालाब में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास तक कर लिया। इस घटना के दौरान सड़क पर बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठी हो गई, जिसके चलते काफी देर तक यहां भारी जाम लगा रहा।

बता दें कि ये पूरा मामला शहर के सबसे व्यस्ततम इलाकों में से एक वीआईपी रोड का है। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने ये आत्मघाती कदम उठाया था। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमे साफतौर पर देखा जा सकता है कि एक युवक तालाब में कूदने के लिए सड़क पर लगी रैलिंग पार करके तालाब के ऊपर लगी सोलर प्लेट पर जाकर बैठ गया। यहीं से वो पानी में छलांग लगाने की धमकी देने लगा।

वहीं, दूसरी तरफ रोड पर खड़ी उसकी गर्लफ्रेंड चीख चीखकर उससे माफी मांगती रही और वापस ऊपर आने की गुहार लगाती रही। चीख पुकार सुनकर सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग भी युवक को समझाइश देते हुए वापस ऊपर आने की अपील करते रहे।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेने 12 घंटे तक लेट, आधा दर्जन ट्रेनें कैंसिल, रेलवे की अपील- यहां ट्रेन लोकेशन देखकर यात्रा शुरु करें

काफी देर चला बॉयफ्रेंड का हाईवोल्टेज ड्रामा

लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार लोगों की अपील पर युवक वापस ऊपर की ओर सड़क पर लौटा। जिसे पकड़कर मौके पर मौजूद लोगों से सड़क की ओर वापस खींचा। फिलहाल, लड़का और लड़की कौन थे और किस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था इसका कारण स्पष्ट नहीं पाया है। न ही अबतक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज कराई गई है।

यह भी पढ़ें- MP के बड़े बिजनेसमेन की कार में लाश मिली, थोड़ी देर पहले पत्नी को भेजा था Video

न तो पुलिस दिखी, न ही गोताखोर

हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे अहम बात ये रही कि मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि काफी देर यहां युवक युवती का हाईवल्टेज ड्रामा चलता रहा। जिसके चलते वीआईपी रोड पर वाहनों का भारी जाम लग गया, जो काफी देर बाद खुद ब खुद ही सुचारू हुआ। लेकिन, इस दौरान मौके पर कोई पुलिसकर्मी या हर समय तालाब पर तैनात रहने का दावा करने वाले नगर निगम के गोताखोर कहीं दिखाई ही नहीं दिये। खास बात ये है कि पुलिस हर समय रोड की व्यवस्थाओं और असामाजिक गतिविधि पर नजर रखने का दावा करती है।