24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP के बड़े बिजनेसमेन की कार में लाश मिली, थोड़ी देर पहले पत्नी को भेजा था Video

Businessman committ suicide in car : एक व्यापारी ने कार में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले एक वीडियो बनाकर पत्नी को भेजा, जिसमें उसने सोम कंपनी के संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 11 May 2024, 8:57 AM IST

sucide case

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के टीटी नगर थाना इलाके में एक व्यक्ति ने कार में जहर खाकर खुदकुशी ( sucide case ) कर ली। मरने से पहले एक वीडियो बनाकर पत्नी को भेजा, जिसमें सोम कंपनी के संचालकों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। टीटी नगर पुलिस ( TT nagar police ) मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि राधेश्याम सेन पुत्र भोलाराम 52 साल विशाल नगर रातीबड़ में रहते थे। शुक्रवार दोपहर लिंक रोड नंबर 5 पर स्थित अरविंदो स्कूल के पास कार में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची तो एक कार खड़ी थी, जिसकी पिछली सीट पर एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सचिन केसवानी निवासी प्रिन्स कॉलोनी ईदगाह हिल्स के नाम पर है। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मृतक की पहचान राधेश्याम सेन विशाल नगर रातीबड़ के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें- Double Tragedy : मोबाइल चोरी की शिकायत लेकर थाने गया शख्स, बाहर निकला तो बाइक भी चोरी

ये वीडियो बनाकर पत्नी को भेजा, लगाए आरोप

मरने से पहले राधेश्याम सेन ने पत्नी को एक वीडियो भेजा। इसमें आरोप लगाते हुए बताया कि वर्ष 2003 के बाद मुझे सोम कंपनी में पार्टनरशिप दी गई। जिसका कोई पेमेंट नहीं दिया गया। सोम कंपनी को सारा भुगतान जाता था। जिसके संचालक जगदीश अरोरा, अनिल अरोरा और अजय अरोरा हैं। 2022 में मुझे 15 लाख रुपए देकर चुप करा दिया गया कि आगे कोई कार्रवाई नहीं करोगे। इसकी रातीबड़ थाने में शिकायत करनी पड़ी, जिसके पेपर मेरे पास हैं। हालांकि पत्रिका इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

क्या कहती है पुलिस ?

मामले को लेकर टीटी नगर थाना प्रभारी अशोक गौतम का कहना है कि इस मामले में सभी साक्ष्य जुटाए गए हैं। परिजन के बयान होने अभी बाकी हैं। वीडियो के तथ्य भी जांच में शामिल किये जा रहे हैं। जांच के आधार पर आगे की कारर्वाई की जाएगी।