18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परिवहन अधिकारी की सख्ती से भी बाज नहीं आ रहे बस ऑपरेटर

पुराने ढर्रे पर हुई निजी यात्री बसों की सेवाएंयात्रियों से वसूला जा रहा अधिक किरायासमय पर नहीं मिलने से मजबूरन अधिक किराया देकर यात्रियों को करना पड़ रहा सफर

2 min read
Google source verification
परिवहन अधिकारी की सख्ती से भी बाज नहीं आ रहे बस ऑपरेटर

परिवहन अधिकारी की सख्ती से भी बाज नहीं आ रहे बस ऑपरेटर

बालाघाट/लालबर्रा. जिले में बस आपरेटरों की मनमानी एक बार फिर शुरू हो गई है। बस आपरेटर परिवहन विभाग से निर्धारित किराए से अधिक वसूल कर जिला परिवहन अधिकारी के निर्देशों की नाफरमानी तो कर ही रहे हैं। साथ ही यात्रियों से भी खुली लूट की जा रही है। समय पर बस नहीं मिलने के फेर में यात्रिगण भी मनमानी किराया देने मजबूर है।
ताजा मामला बालाघाट से सिवनी की ओर चलने वाली बसों का सामने आया है। जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर लालबर्रा से नेवरगांव और लालबर्रा से कंजई तक का किराया 20 से 25 रुपए लिया जाना चाहिए। लेकिन बस ऑपरेटर 25 से 35 रुपए तक वसूल रहे हैं। ऐसे में खासकर रोजाना इन रूटों में सफर करने वाले दिहाड़ी मजदूरों, स्कूली, कॉलेज के छात्र-छात्राओं और नौकरी पेशा के काम से आवागमन करने वालों को जेब ढीली करनी पड़ रही है।
नहीं मान रहे निर्देश
जानकारी के अनुसार बस आपरेटरों की इसी मनमानी को उजागर करते हुए पूर्व में पत्रिका समाचार पत्र ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस दौरान बस में सफर करने वाले यात्रियों, बस ऑपरेटरों और परिवहन विभाग से चर्चा कर बताया गया था कि किस तरह ऑपरेटर मनमानी कर अधिक किराया वसूल रहे हैं। समाचार प्रकाशन के बाद जिला परिवहन अधिकारी ने बस ऑपरेटरों को सख्त निर्देश जारी कर निर्धारित दर 1.25 रुपए प्रति किमी की दर से ही किराया वसूल किए जाने निर्देश जारी किए थे। निर्देश जारी होने के कुछ दिन तक तो ऑपरेटरों ने नियमों का पालन किया। लेकिन अब पुन: व्यवस्था पुराने ढर्रे पर हो चली है। ऑपरेटर पुन: अधिक किराया वसूल करने लगे हैं।
सिर्फ एक कंपनी कर रही पालन
पत्रिका में समाचार और परिवहन अधिकारी के निर्देश के बाद जिले की कौशल ट्रेवल के मालिक ने स्वयं से आगे आकर अपने बस चालक और कंडेक्टर को सख्त लहजे में निर्देश दिए थे कि निर्धारित शुल्क ही ली जाए। वहीं इस बस में नियमानुसार ही किराया लिए जाने की बात यात्रिगण कह रहे हैं। इसके अलावा इस रूट पर चलने वाली सभी बसों में निर्धारित शुल्क से अधिक किराया वसूल किया जा रहा है।
वर्सन
यात्री भाड़े के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। आदेश का पालन नहीं करने वाले बस संचालकों पर अब ठोस कार्रवाई ही की जाएगी।
अनिमेष गढ़पाले, आरटीओ बालाघाट

बड़ी खबरें

View All

बालाघाट

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग