
बसें खड़़ी होती है इसीलिए बस स्टैंड
कटंगी। कटंगी शहर से प्रतिदिन करीब 50 से 60 यात्री बसों को संचालन हो रहा है। यह नगरीय क्षेत्र होने के साथ-साथ अनुविभाग मुख्यालय भी है। मगर, इसके बावजूद नगर परिषद से लेकर अन्य जिम्मेदार विभागों के सरकारी दस्तावेज में कहीं भी बस स्टैंड नाम की भूमि दर्ज नहीं है। एक बड़ी विसंगति है कि वर्तमान में जहां बसें खड़े हो रही है उसे ही बस स्टैंड के नाम से पुकारा जा रहा है। चौकानें वाली बात तो यह है कि नगर परिषद जो काफी सालों तक शहर में आने वाली बसों से कर (टैक्स) की वसूली करती रही है। उसने भी कभी बस स्टैंड की भूमि को चिन्हित कर आरक्षित नहीं किया। जबकि यात्रियों के रुकने के लिए रैन बसेरा तथा यात्री प्रतिक्षालय का निर्माण काफी समय पहले ही करवा दिया है। फिलहाल मौजूदा वक्त में जहां बसों का ठहराव हो रहा है। उसके आस-पास लगातार अतिक्रमण बढ़ते जा रहा है तथा बसों के संचालन में काफी परेशानी हो रही है। वहीं हमेशा ही हादसों का डर बना रहता है। जिसके चलते काफी समय से बस स्टैंड का विस्तार करने की मांग की जा रही है। हालाकिं जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा एवं नगर परिषद की लापरवाही तथा उदासीनता के चलते इस दिशा में कोई प्रयास नहीं हो पाए हैं।
बड़े हैरत की बात है कि सरकारी रिकार्ड में कहीं भी बस स्टैंड नाम की जगह दर्ज नहीं है। वहीं जिस नजूल की भूमि पर करीब 6 दशक से बसों का ठहराव हो रहा है, उस स्थान को भी नगर परिषद बस स्टैंड के नाम से अपने ही सरकारी दस्तावेजों में दर्ज नहीं कर पाई है। बताना जरूरी है कि नगर परिषद को इस बात की ही जानकारी तक नहीं है कि बस स्टैंड कितनी भूमि में संचालित हो रहा है तथा जमीन कहां है और कितनी नजूल भूमि पर कब्जा है। नगरीय प्रशासन द्वारा जमीनी रिकार्ड पर राजस्व विभाग के पास जानकारी होने की बात कह अपनी जिम्मेवारियों से पलड़ा झाडऩे की कोशिश की जाती है। बहरहाल, नगर परिषद को इस बात की चिंता करते हुए शीघ्र ही बस स्टैंड के लिए भूमि आरक्षित कर बस स्टेण्ड का विस्तार करने की जरूरत है।
उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर बसों का ठहराव हो रहा है, वह पूरी तरह से सिकुड़ गए हैं। इस कारण काफी समय से बस स्टैंड का विस्तार करने की मांग की जा रही है। नागरिकों की राय है कि सब्जी मंडी को लालबर्रा रोड पर विस्तापित कर बस स्टैंड का विस्तार किया जाए। सब्जी मंडी में इस विस्थापन को लेकर सहमति एवं असहमति दोनों ही है। पता चला है कि नगर परिषद ने इस वास्ते प्रस्ताव भी बना लिया था, लेकिन घटिया राजनैतिक सोच की वजह से इस पर अब तक अमल नहीं हो पाया। फिलहाल जिस स्थान पर बसों का ठहराव होता है उसके सिकुड़ते दायरे से बसों को खड़े करने तक के लिए जगह नही रहती। जिसे ध्यान में रखकर एक बार फिर से बस स्टैंड के लिए भूमि आरक्षित कर सब्जी मंडी को विस्थापित कर बस स्टैंड का विस्तार करने की पुरजोर मांग उठ रही है।
इनका कहना है।
बस स्टैंड को विस्थापन करने का विचार था लेकिन इस विषय पर अब आगामी समय में नगर परिषद की सहमति से विचार किया जाएगा।
प्रमोद सेनगुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी कटंगी
Published on:
22 Jan 2020 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allबालाघाट
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
