3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजग-गजब ; गाय के मौत की मनाई तेरहवीं, मुंडन कर कराया गंगा भोज

कोष्ठी समाज ने की पहलग्राम हट्टा का मामला

less than 1 minute read
Google source verification
अजग-गजब ; गाय के मौत की मनाई तेरहवीं, मुंडन कर कराया गंगा भोज

अजग-गजब ; गाय के मौत की मनाई तेरहवीं, मुंडन कर कराया गंगा भोज


बालाघाट. जनपद पंचायत बालाघाट के ग्राम हट्टा में गाय के मौत के बाद रविवार को तेरहवीं कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुंडन संस्कार हुआ। गंगा भोज भी कराया गया। यह पहल कोष्ठी समाज ने की है। दरअसल, कोष्ठी समाज सहित पूरा गांव इस गाय को मां तुल्य मानता था। जिसके चलते गाय की शवयात्रा निकालकर अंतिम संस्कार के पूरे कार्यक्रम विधिविधान से संपन्न किए गए।
जानकारी के अनुसार ८ दिसम्बर को हïट्टा में घंटीलाल नामक गाय का निधन हो गया था। कोष्ठी समाज सहित स्थानीय ग्रामीणों ने नम आंखों से शवयात्रा निकालकर उसे अंतिम विदाई दी। गाय को जमीन में दफनाकर उसका अंतिम संस्कार किया। तीन दिन बाद रविवार को कोष्ठी समाज के एक दर्जन से अधिक लोगों ने मुंडन कराया। वहीं विधि-विधान से पूजन अर्चन किया। इसके बाद गंगा भोज कराया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन भी ग्रहण किया।
ग्रामीण राजू बुरडे ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने इस गाय को दान कर दिया था। जिसके बाद से इस गाय की कोष्ठी समाज ने देखभाल शुरू की थी। वहीं गांव के अन्य समाज के लोग भी गाय को समय-समय पर भोजन पानी देते थे। लेकिन उम्र पूरी होने पर गाय का निधन हो गया। इस खबर से पूरा गांव शोक में डूब गया। सनातन परंपरा निभाते हुए समाज के लोग इस गाय को माता तुल्य मानते थे। जिसके बाद पूरे गांव ने कोष्ठी समाज के निर्णय पर गाय की शवयात्रा निकाली। इस शवयात्रा में 100 से 150 लोग शामिल हुए। इसके लिए बकायदा एक ट्रैक्टर ट्रॉली सजाई गई और उसमें गाय घंटीलाल का शव रखा गया था। उन्होंने बताया कि रविवार को गंगा पूजन, गंगा भोज और मुंडन संस्कार का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

Story Loader