24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालाघाट

नई सरकार बनाने कांग्रेस सेवादल प्रभारी ने दिया मंत्र

प्रभारी संभारे ने कांग्रेस सेवादल की ली बैठकमहिला और यूथ बिग्रेड के गठन का निर्देश

Google source verification

बालाघाट। साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। जिसके तहत कांग्रेस ने संगठन प्रभारियों को नियुक्त किया है। कांग्रेस सेवादल संगठन जिला प्रभारी बनाएगए गोपालराव संभारे 5 मार्च को एक दिवसीय प्रवास पर बालाघाट पहुंचे और जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस सेवादल संगठन की बैठक ली। बैठक में जिला प्रभारी गोपालराव संभारे, अनुराग चतुरमोहता, अशोक मंडलेकर, जिलाध्यक्ष जीतु बर्वे, जसराज पारधी, रमजान खान, कमलकिशोर राऊत, सुरेश गुर्जर, दीपक बंसोड़, गजेन्द्र देशमुख, शहबाज खान, मि_न नगपुरे, अधि डिल्लनसिंह ताराम उपस्थित थे।
संभारे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें नए साल में कमलनाथ के नेतृत्व में नई सरकार बनाना है। इसके लिए हमें आज से ही जुट जाना है। जिस तरह से प्रदेश सरकार से आम जनता त्रस्त है, उससे साफ है कि इस बार प्रदेश की जनता फिर बदलाव के मंूड में है, जिसका फायदा हमें उठाना है। जिले की सभी 6 विधानसभा में हमें कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जुट जाना है। उन्होंने जिलाध्यक्ष को महिला सेवादल संगठन और यूथ बिग्रेड का गठन करने के निर्देश दिए।
कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष जीतु बर्वे ने कहा कि हर बूथ 11 यूथ की योजना के साथ कांग्रेस सेवादल कार्य कर रहा है। यदि बूथ का साथी मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने में सहायक होता है, तो 2023 में प्रदेश में कमलनाथ की सरकार बनेगी।
यह रहे उपस्थित
इस दौरान लवकुश पांचे, रविराज बिसेन, लोकचंद चौहान, जीतु पटले, मिथलेश नगपुरे, अरशद खान, निक्सन कावड़े, फरहान खान, साबिर मंसुरी, दुर्गेश तिवड़े, विजय भौतेकर, ओम पंचेश्वर, कपिल डोंगरे, रोहन नगपुरे, जुगनु बरिया, शंकर बाघ, पंकज बौद्ध, निखिल बल्ले, रविशंकर बिसाने, सेम हुसैन, कृपाल लिल्हारे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता उपस्थित थे।